5 Dariya News

शैमरॉक स्कूल में मजदूर दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने कर्मचारियों के काम में की मदद

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 02-May-2016

शैमरॉक सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सेक्टर 69 में मजदूर दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा कर्मचारियों के लिए एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैमरॉक स्कूल के ड्रामा क्लब द्वारा एक हासरस नाटक 'फैमिलीÓ पेश किया गया, जबकि विद्यार्थियों ने विभिन्न कर्मचारियों की नकल लगाकर माहौल को और खुशनुमा बना दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने जहां कर्मचारियों के साथ उनके विभिन्न कार्यों में मदद की वहीं कर्मचारियों के लिए भोजन का खास आयोजन किया गया। सबसे पहले प्रात: छोटे छोटे बच्चों ने सभी कर्मचारियों को कार्ड व फूल भेंट किए।इस अवसर पर स्कूल के डायरैक्टर एजुकेशन एयर कमांडर (रिटा.)  एस के शर्मा ने समूह कर्मचारियों व विद्यार्थियों को मई दिवस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि मई दिवस किसी धर्म, जाति, देश का न होकर पूरे विश्व में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन पूरे विश्व के मजदूरों की एकता का प्रतीक है। इसी सोच को समक्ष रख कर स्कूल के कर्मचारियों के लिए यह दिन एक यादगारी दिन के तौर पर बनाया गया है।इस दौरान सभी कर्मचारियों के लिए नींबू दौड़, साईकिल दौड़, अखबार जंप सहित कई खूबसूरत खेलों में कर्मचारियों ने विद्यार्थियों के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।