5 Dariya News

पंजाब के बाद हरियाणा में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी: अरविंद केजरीवाल

हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास पर किया मुख्यमंत्री के साथ लंच , नवीन जयहिंद को हरियाणा का अध्यक्ष बनाए जाने बदलाव की राजनीति की शुरुआत

5 Dariya News

नई दिल्ली 01-May-2016

आम आदमी पार्टी के पूरे प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। एक काफिले के रूप में हरियाणा के पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के साथ उनके आवास पर उनके साथ लंच किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सीएम आवास पर पहुंच कर हरियाणा के कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया।इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा की जिम्मेदारी नवीन जयहिंद को सौंपी गई है और वे इस जिम्मेदारी को पूरी जिम्मेदारी से नि•ााएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी 2017 में पंजाब में चुनाव लड़ने जा रही है। इसके बाद पार्टी हरियाणा में विधानस चुनाव लड़ेगी। अरविंद केजरीवाल ने  कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आज से ही बदलाव की राजनीति की शुरुआत करें और घर-घर जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़े।

पिछले दिनों हरियाणा में हुए दंगों पर बोलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दंगों के लिए हरियाणा में बीजेपी की सरकार के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी  जिम्मेदार है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि हरियाणा के लोग बदलाव के प्रतीक है। चाहे अण्णा आंदोलन हो या दिल्ली का चुनाव, हरियाणा के लोगों ने हमेशा बढ़ चढ़ कर  हिस्सा लिया है। इसलिए जब आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव लड़ेगी तो हरियाणा के लोग पुरानी परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति को हटाकर नई राजनीति की शुरुआत करेंगे।

 इस मौके पर पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति को उखाड़ के फैंकेगी। इसके लिए प्रदेश के हर कार्यकर्ता को जी-जान से मेहनत करनी होगी। नवीन जयहिंद ने कहा कि पार्टी जल्द ही प्रदेश में संगठन पर दोबारा से काम करेगी और पूरे प्रदेश में नये स्तर से नया संगठन बनाया जाएगा।