आम आदमी पार्टी के नेता नविन जयहिंद को बनाया हरियाणा का अध्यक्ष
२०१४ में रोहतक से लड़ चुके है लोकसभा का चुनाव ,अन्ना आंदोलन में निभाई है महत्वपूर्ण भूमिका
5 Dariya News
रोहतक/ चंढीगढ़ 30-Apr-2016
आम आदमी पार्टी की शुक्रवार श्याम को हुई पोलिटीकल अफेयरस कमेंटी (पीएसी) की मिटींग में हरियाणा के नवीन जयहिंद को पार्टी का हरियाणा का पार्टी अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया । शनिवार को दिल्ली से इसकी घोषणा की गई । नवीन जयहिंद रोहतक के रहने वाले है और उनहोंने २०१४ में लोकसभा के चुनावों में रोहतक से आम आदमी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। अभी तक नवीन जयहिंद पार्टी में राष्ट्रिय कार्यकार्णी के सदस्य थे। नवीन जयहिंद ने एमडीयू विश्वविधालय से छात्र नेता के साथ साथ आरटीआई कार्यकर्ता के रुप में अपने केरियर की शुरूआत की। इसी दौरान उन्हें अरविंद केजरीवाल का साथ मिला। आगे चलकर नवीन जयहिंद ने अन्ना आंदोलन में अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । अन्ना आंदोलन के दौरान बनी कौर कमेंटी में बतौर सदस्य लिया गया इसके बाद जब आम आदमी पार्टी बनी तो नवीन जयहिंद को पार्टी की सर्वोच्य बॉडी में नेशनल एगजेक्टिव में लिया गया । अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिमेंदारी सोंपी गई है ।
कल कार्यकर्ता करेंगे मुख्यमंत्री का धन्यवाद प्रकट करेंगें
नवीन जयहिंद को हरियाणा का अध्यक्ष बनाये जाने से न केवल प्रदेश बल्की पुरे देश के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है । कल रविवार को पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री केजरीवाल के निवास पर जा कर उनको धन्यवाद देगें । नवीन जयहिंद को जिमेंदारी दिये जाने के बाद से फेसबुक, टविटर जैसे सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार बधाई संदेश मिल रहे है । नवीन जयहिंद ने यह जिमेंदारी मिलने पर पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक का धन्यवाद प्रकट किया । उन्होंने कहा पार्टी के कार्यकर्ता उनके परिवार के सदस्य की तरह है जिन्हें साथ लेकर चलेंगे और एक मजबुत संगठन तैयार करेंगे ।