5 Dariya News

सम-विषम योजना फिर सफल : गोपाल राय

5 Dariya News

नई दिल्ली 30-Apr-2016

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को कहा कि शहर में सम-विषम यातायात योजना एक बार फिर सफल रही, क्योंकि यहां के लोग इसका पालन करने को लेकर प्रतिबद्ध थे। मंत्री ने यहां एक सेमिनार में कहा, "जिन भी 14 राष्ट्रों ने इस योजना को लागू किया था, उन्होंने इसे फिर लागू नहीं किया, लेकिन दिल्ली के लोगों ने इसे फिर से लागू करने की इच्छा जताई।"उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने इस दौरान एक-दूसरे का सहयोग किया और अपने गंतव्यों तक पहुंचने तथा बच्चों को स्कूल छोड़ने या उन्हें स्कूल से लाने के लिए 'कार-पूलिंग' की।