5 Dariya News

मंत्री सर्राफ ने मोदी के स्वच्छता अभियान को दी गति

तिपहिया डम्पर की चॉबी सौंपी नप अधिकारी को, कहा शहर को बनाएंगे स्वच्छ

5 Dariya News

भिवानी 26-Apr-2016

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री घनश्याम सर्राफ ने मंगलवार को शहर की तंग गलियों से कूड़ा उठाने के लिए नगरपरिषद को एक तिपहिया डम्पर प्रदत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को गति देने का प्रयास किया। मंत्री सर्राफ ने चालू वित्त वर्ष में शहर को साफ सूथरा बनाने के लिए आठ तिपहिया वाहन अपने निजी कोष से देने की घोषणा की। ताकि शहर को साफ व स्वच्छ बनाया जा सके।वह आज नगरपरिषद में तिपहिया डम्पर की चॉबी नगरपरिषद के अधिकारियों को सौंपने के बाद एकत्रित लोगों को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम मनोहर लाल ने देश व प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया। जो लोगों के सहयोग से अभियान मुकाम तक पहुंचा है, हर व्यक्ति स्वच्छता के प्रति जागरूक हुआ है। लोगों की जागरूकता के चलते पूरे देश व प्रदेश में आए दिन इस तरह के अभियान चल रहे है। उन्होंने इस तरह के अभियान को ओर आगे बढाने की जरूरत है।  लोगों के सहयोग से ही इस तरह के अभियान को आगे बढाकर स्वच्छ एवं साफ सूथरा शहर व प्रदेश को बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तिपहिया डम्पर शहर की तंग गलियों में जाकर घर-घर कूड़ा उठाएगा और हाईड्रोलिक की मदद से शहर के बाहर कूडे के ढेर लगाएगा। इस तरह के वाहनों से मोदी के स्वच्छता के अभियान को ओर गति मिलेगी। इस मौके पर एसडीएम सतपाल, नगरपरिषद के कार्यकारी अभियंता के अलावा शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।