किसानों को मिलेंगे मिट्टी की सेहत-संभाल कार्ड- हरसिमरत कौर बादल
कार्डो द्वारा किसान ले सकेंगे कृषि से संबंधित अहम जानकारी
5 Dariya News
कालझरानी(बठिंडा) 24-Apr-2016
केंद्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को उनके खेतों की मिट्टी की उपजाऊ शक्ति, आवश्यक खाद और बोयी जाने वाली फसलों के लिए जरूरी जानकारी देने के लिए मिट्टी के सेहत संभाल कार्ड वर्ष के अंत तक जारी किये जायेंगे ताकि किसान बेहतर फसलों के अत्याधिक झाड़ सहित कृषि कर सकें।आज यहां गांव कालझरानी में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों की जागरूकता के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और खरीफ की फसलों की काश्त संबंधी करवाये किसान मेले की अध्यक्षता करते हुये केंद्रीय मंत्री श्रीमती बादल ने कहा कि किसानों को 'सॉअल हेल्थ कार्डÓ (मिट्टी के सेहत संभाल कार्ड) इस वर्ष के अंत तक उपलब्ध करवाये जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना तहत प्रत्येक किसान अपने खेतों की मिट्टी की सेहत, आवश्यक खुराक और परहेज संबंधी पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेगा जिससे बड़े हुये झाड़ से सेहतमंद फसलों की पैदावार को यकीनी बनाया जाये।विभिन्न गांवों से आये बड़ी संख्या में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक वरदान बताते हुये श्रीमती बादल ने कहा कि देश में पहली बार ऐसी अद्भुत योजना किसानों के लिए लाई गई है जिसके कारण वह अपनी फसलों का उचित बीमा करवा सकेंगे।
उन्होंने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के बठिंडा अनुसंधान केंद्र में किसानों के लिए फूड प्रोसैसिंग की ट्रेनिंग की बात करते हुये कहा कि फूड प्रोसैसिंग मंत्रालय द्वारा कृषि उत्पादों पर आधारित विभिन्न व्यापार स्थापित करने के लिए कई प्रकार की सब्सिडीयां दी जा रही हैं जिससे किसानों को भरपूर लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि फाजिल्का के बाद अब लुधियाना और कपूरथला में आगामी महीनों दौरान मेगा फूड पार्क स्थापित किये जा रहें हैं। उन्होंने किसानों को कोल्ड चेन स्कीम अपनाने का आग्रह भी किया। श्रीमती बादल ने कहा कि नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ फूड टेकनॉलौजी इंटरप्रिन्योर एंड मैनेजमैंट संस्था के सहयोग से पंजाब में 10-10 गांवों के किसानों के समूहों को कृषि से संबंधित मौजूदा और विकासमयी प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम बनाया गया है जोकि किसानों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा।किसान मेले में विशेष तौर से पहुंचे पूर्व लोकसभा सदस्य बीबी परमजीत कौर गुलशन ने किसानों को अपील की कि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान योजनाओं और सुविधाओं से पूरा लाभ लें।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।पीएयू एक्सटेंशन एजूकेशन के डायरैक्टर डॉ. राजेंद्र सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और खरीफ की फसलों की सफल काश्त और किसान मेला करवाने के लिए के वी के बठिंडा की प्रशंसा करते हुये कहा कि यह कार्यक्रम किसानों को जागरूक करने के लिए एक मील पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर डॉ. राजवीर सिंह बराड़ और डॉ. जी एस रोमाना ने किसानों को फसल बीमा योजना और खरीफ की फसलों की काश्त संबंधी जानकारी दी जबकि डॉ. अजीत पाल सिंह धालीवाल ने डेयरी, पोलट्री, पिगरी और बकरी पालन के व्यवसाय से संबंधित सब्सिडीयों से अवगत् करवाया। डॉ. गुरमेल सिंह ने किसानों को नरमे की फसल के दौरान चिट्टी मक्खी को काबू करने के उपाय बताते हुये केवल और केवल मंजूरशुदा कीड़े मार दवाओं का प्रयोग करने की जरूरत पर जोर दिया। एसोश्एिट डायरैक्टर केवीके बठिंडा, डॉ. जगदीश ग्रोवर ने किसानों को कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों की पालना करने की अपील की।इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर बठिंडा डॉ. बसंत गर्ग, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर श्रीमती शेना अग्रवाल, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. नछत्तर सिंह औलख के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।