मेरा गला घोंटने की कोशिश : कन्हैया कुमार
5 Dariya News
मुंबई 24-Apr-2016
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ (एसयू) के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने रविवार को कहा कि एक व्यक्ति ने जेट एयरवेज के विमान में यात्रा के दौरान उनका गला घोंटने की कोशिश की। उन्होंने ट्वीट कर बताया, "एक बार फिर मुझ पर हमला हुआ। इस बार विमान में बैठे व्यक्ति ने मेरा गला घोंटने की कोशिश की।" जेएनयूएसयू अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि एयरलाइन के सदस्यों ने हमलावर के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से मना कर दिया।
उन्होंने कहा, "घटना के बाद जेट एयरवेज के कर्मचारी ने हमलावर के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से सीधे तौर पर मना कर दिया।"कन्हैया ने कहा, "वास्तव में जेट एयरवेज को प्रताड़ित व्यक्ति और प्रताड़ना देने वाले व्यक्ति में कोई अंतर नजर नहीं आता। अगर आप शिकायत करते हैं, तो वे आपको विमान से उतार बाहर कर देंगे।"कन्हैया को जेएनयू में 12 फरवरी को राष्ट्र विरोधी नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन पुलिस द्वारा उनके खिलाफ सबूत न पेश कर पाने के कारण उन्हें जमानत दे दी गई।