युवाओं को स्वय रोजगार देने की ट्रेनिंग के लिए खोले जाएंगे 200 सकिल सैंटर-सुखबीर सिंह बादल
उप-मुख्यमंत्री द्वारा आटोमैटिड ड्राईविंग सैंटर का उद्घाटन
5 Dariya News
गुरदासपुर (पंजाब) 21-Apr-2016
पंजाब सरकार द्वारा राज्य में युवाओं को स्वय रोजगार की ट्रेनिंग देने के लिए दो सीमावर्ती जिलों के प्रत्येक ब्लाक में दो-दो सकिल सैंटर बनाए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक वर्ष एक-एक हजार युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह विचार उप-मुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल ने गुरदासपुर में 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से बनाए गए आटोमैटिड ड्राईविंग टैस्ट सैंटर का उद्घाटन करने के पश्चात शहीद लैफिटीनेट नवदीप सिंह (अशोक चक्र) खेल स्टेडिम में करवाए गए समारोह के दौरान संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उप-मुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल ने जिला निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को स्वय रोजगार के लिए ट्रेनिंग देगी और इन सकिल सैटरों में युवाओं को स्वय रोजगार से संबंधित अलग-अलग कार्यो में परिपक बनाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी और पंजाब के युवा खुद नौकरी की तलाश में नहीं रहेंगे और दूसरों को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि इन सकिल सैंटरों से युवा ट्रेनिंग लेकर अपने परिवार व अपने क्षेत्र की उन्नति में अहम रोल अदा करेंगे।
स. बादल ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग के स पूर्ण विकास के लिए बचनबध है पंजाब सरकार द्वारा किसानों, गरीबों , व्यापारियों व मजदूरों के लिए पांच लाख रुपए का सेहत बीमा किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों के हित्त के लिए फसल बीमा योजना के अधीन 50 हजार रुपए का ब्याज मुक्त कर्जा देने का निर्णय किया है, जिससे अब किसान शाहुकारों के चुंगल में नहीं फसेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए अलग-अलग समाज भलाई स्कीमों को लागू किया है । जिसमें बुढापा व विध्वा पैंशन सहित आटा दाल स्कीम, विद्यार्थियों को छात्रवृतियां व लड़कियों के लिए निशुल्क साइकिल दिए जा रहे हैं। स. बादल ने कहा कि मु य मंत्री पंजाब स. प्रकाश सिंह बादल के नेत्त्व में प्रदेश सरकार द्वारा हर साल किसानों को टयूबवैलों पर निशुल्क बिजली की सप्लाई देने के लिए पावरकॉम को 6 हजार करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं और 24 घंटे बिजली की सप्लाई को यकीनी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 22 हजार करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश में सड़कों का जाल विछाया जा रहा है और आने वाले कुछ माह में ही प्रदेश में चल रहे सभी विकास कार्यो को पूरा किया जाएगा। स. बादल ने कहा कि अगले कुछ दिनों में 1 लाख 20 हजार युवाओं को पारदर्शी ढंग से मैरिट के आधार पर नौकरियां प्रदान की जाएंगी व अकाली भाजपा सरकार द्वारा अपने पिछले कार्यकाल के दौरान सवा लाख युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरियां प्रदान की गई हंै।
स. बादल ने कहा कि पंजाब सरकार ने बजुर्गो की सुविधा का ध्यान रखा है औन वह कार्यालयों के चक्र न लगाए इस को ध्यान में रखते हुए अब बुढापा पैंशन गांव स्तर पर बनाई गई कमेटियों के माध्यम से वितरित करने का निर्णय किया गया है, जिस से लाभपात्रियों को सुविधा मिलेगी। जिले में भारी जनसमुह को संबोधित करते हुए स. बादल ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार ही पंजाब हितैषी सरकार है और मौजूदा सरकार ही लोगों की असली हमदर्द है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बुद्धिमान हैं वह विरोधियों की गुमराह करने वाली बातों में आने वाले नहीं हैं और पंजाब के हित्तों को ध्यान में रख कर कार्य करने वाली अकाली भाजपा पर फिर से भरोसा दिखाएंगे।इसके अतिरिक्त आटोमैटिड ड्राईविंग टैस्ट सैंटर के उद्घाटन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए स. बादल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोहेनूर हीरा सिक्ख कौम की विरासत है। कोहेनूर हीरा पंजाब की विरासत का अटूट हिस्सा है और हमारी सांस्कृति की अनमोल निशानी है। उन्होंने कहा कि कोहेनूर हीरे को पंजाब में वापिस लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे और इस संबंध में केन्द्र सरकार से भी स पर्क किया जाएगा व साथ ही शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट में कोहेनूर हीरे की प्राप्ती के लिए अर्जी दायर करें।
एक सवाल के जवाब में स. बादल ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि पंजाब भारत का पहला राज्य है यहां सभी 22 जिला हैडक् वार्टरों व 10 सब डिविजनों में नई तकनीक के साथ आटोमैटिड ड्राईविंग टैस्ट सैंटर ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा तैयार किए गए हैं। पंजाब भारत का पहला राज्य है यहां ड्राईविंग लाईसैंस बनाने की पूरी प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी की जाएगी। इन आटोमैटिड ड्राईविंग टैस्ट सैंटरों पर आवेदक का ड्राईविंग टैस्ट लेकर मौके पर ही उनको ड्राईविंग लाईसैंस दिया जाएगा। इस के साथ लोगों के समय की बचत होगी और कार्यालयों के चक्र नहीं लगाने पड़ेंगे और आवेदक का मेडिकल टैस्ट करने लिए प्रत्येक सैंटर पर डाक्टर की सविधा भी उपलब्ध रहेगी, यह ड्राईविंग टैस्ट ट्रेक पूरी आधुनिक सविधाओं से लैश हैं। इन ड्राईविंग टैस्ट टै्रकों के निर्माण पर 4433 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।स. बादल ने कहा कि पंजाब आटोमैटिड ड्राईविंग टैस्ट ट्रेक वाला हिन्दोस्तान का पहला राज्य बन गया है। ई-गवरनैंस के क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट विभाग ने उन्नति की है। भारत में दूसरे राज्यों के ट्रांसपोर्ट विभाग के पदाधिकारी हमारे ट्रांसपोर्ट विभाग के साथ तालमेल कर के जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। यहां तक कि भारत के बाहरी देशों में भी ट्रांसपोर्ट विभाग पंजाब के कार्यो की बहुत सराहना की जा रही है।
इस से पूर्व मु य संसदीय सचिव पंजाब स. गुरबचन सिंह बब्बेहाली व पूर्व कैबनिट बजीर पंजाब स. सुच्चा सिंह लंगाह द्वारा स. बादल का गुरदासपुर में आटोमैटिड ड्राईविंग टैस्ट सैंटर शुरू करने के लिए धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने 9 वर्षो के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में बड़े विकास प्रोजैक्ट पूरे किए हैं, जिससे लोगों को भारी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि जिला गुरदासपुर में विकास कार्य बड़े स्तर पर चल रहे हैं और लोगों के स पूर्ण विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर कैबनिट मंत्री गुलजार सिंह रणीके, मु य संसदी सचिव पंजाब देस राज धुग्गा , जिलाधीश प्रदीप सभ्रवाल, एसएसपी जगदीप सिंह हुंदल, पूर्व विधायक कैप्टन बलबीर सिंह बाठ, युवा प्रधान माझा शिरोमणी अकाली दल रविकरण सिंह काहलों , चेयरमैन सुखबीर ङ्क्षसह वाहला, चेयरमैन जगरुप ङ्क्षसह सेखवां, सुखजिन्द्र सिंह सोनू लंगाह, चेयरमैन अमरजोत सिंह बब्बेहाली, प्रधान जतिन्द्र सिंह पप्पा, चेयरमैन रजिन्द्र सिंह मरवाहा, नरिन्द्र सिंह वाडा, प्रधान पर्मवीर सिंह लाड्डी, लखविन्द्र सिंह घु मन व भारी गिणती में लोग उपस्थित थे।