युवा वर्ग सक्रिय रूप से राजनीति में हिस्सा लें तो बदल सकती है प्रदेश की तस्वीर-दुष्यंत चौटाला
भाजपा नेताओं ने मंत्री के आवास को बना दिया टयूरिज्म स्पोट . दुष्यंत चौटाला
5 Dariya News
रोहतक (हरियाणा) 14-Apr-2016
सांसद दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को रोहतक में दिल्ली रोड स्थित एक निजी बैंकट हाल में आयोजित युवा इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग को संबोधित किया। मीटिंग के दौरान युवा इनेलो इकाई के सभी जिलाध्यक्ष समेत हाल ही में बनाये गए नवनियुक्त सभी हलकाध्यक्ष भी शामिल थे। सांसद दुष्यंत चौैटाला ने अपने संबोधन के दौरान सभी नए युवा हल्काध्यक्षों को बधाई देने के उपरांत युवा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की इनेलो पार्टी की युवा इकाई के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। युवा कार्यकर्ताओं को अधिक मजबूती से जमीनी स्तर पर पार्टी हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा की जल्द ही मेहनती व कर्मठ युवा साथियों को पार्टी में हल्का स्तर पर महत्वपूर्ण पद दिए जायेंगे।दुष्यंत चौटाला ने युवा पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा की आज कोई भी कार्यकर्ता यहाँ ऐसा नही है जिसे पार्टी सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला व युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत डॉ अजय सिंह चौटाला उनके नाम से न जानते हों। उन्होंने कहा की एकमात्र इनेलो पार्टी ही ऐसा संगठन है जो हर एक मुसीबत में अपने कार्यकर्ता के साथ उसके सुख दु:ख में उसके परिवार का हिस्सा बनकर खड़ा होता है। इनेलो पार्टी नही अपितु एक संयुक्त परिवार है जिसकी नींव स्व.जननायक ताऊ देवीलाल जी ने रखी थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच चौधरी ओमप्रकाश चौटाला व डॉ अजय सिंह चौटाला के अनुभवों को भी साँझा किया।
युवा पदाधिकारियों की मीटिंग को युवा इनेलो के प्रदेश प्रभारी प्रदीप गिल, प्रदेश अध्यक्ष गुरविंदर तेजली, पार्टी के युवा विधायक नसीम अहमद ने भी पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनेलो सांसद ने कहा कि कार्यकारिणी की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है की पूरे प्रदेश में बीजेपी सरकार द्वारा युवा वर्ग का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा की घोषणा पत्र में बीजेपी ने युवा वर्ग के प्रति जिन बातों का जिक्र किया था उनमे से एक भी घोषणा पर प्रदेश सरकार ने अमल नही किया है। इसी के विरोध में युवा इनेलो प्रदेश में सभी जगह जिलास्तर पर प्रदेश सरकार द्वारा युवा वर्ग की अनदेखी के चलते जिला उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का काम करेंगे।सांसद दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों को बताया की प्रदेश के प्रत्येक हिस्से में युवा पदाधिकारी शीघ्र ही मण्डियों का दौरा करेंगे और किसानों की आवाज को उठाने का काम करेंगे यदि जरूरत महसूस हुई तो मण्डी सचिव को ज्ञापन सौंपकर सरकार को जगाने का काम करेंगे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसी का भी जानमाल का नुकसान होना निंदनीय व पीड़ादायक है परन्तु रोहतक में मंत्री के घर को भाजपा नेताओं ने एक टयूरिज्म स्पोट बना दिया है। केंद्रीय मंत्री से लेकर भाजपा के पदाधिकारी तक हर व्यक्ति वित्तमंत्री के घर पर पहुंच कर उसके नुकसान की बात कर रहा है और अधिकारी से लेकर भाजपा नेता तक मंत्री को मुआवजा दिलवाने में लगे हैं।
इनेलो सांसद ने कहा कि इन आंदोलन में केवल मंत्री के घर को नुकसान नहीं हुआ है बल्कि हरियाणा की छवि को भी भारी नुकसान हुआ है। रोहतक सहित अन्य जिलों में दर्जनों दुकानों, निजी प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान हुआ है और 30 से अधिक लोगों की जान गई है, परन्तु भाजपा नेता पीडि़त परिवारों के घर नही पहुंचे।युवा पदाधिकारियों की मीटिंग के बाद इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने वाल्मीकी धर्मशाला में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती समारोह में शिरकत करने पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन सतपाल टांक ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष राजन बोहत ने आये हुए मुख्यातिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये। इस दौरान जितेंद्र बल्हारा, बलराम मकड़ौली, हैप्पी जांगरा, प्रदेश इनसो अध्यक्ष प्रदीप देसवाल, इनसो के राष्ट्रिय प्रवक्ता कुलदीप नारा, राजन बोहत, रविन्द्र सांगवान, जेपी भाली, सत्यवान हुमायुपुर, अजय मलिक, प्रदीप दांगी, ताजवीर शिमली, धीरेन्द्र खटक सहित युवा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व सभी युवा जिलाध्यक्ष व हलकाध्यक्ष भी मौजूद थे।