मंदिर त्रासदी पर राजनीति कर रहे हैं वाम दल : ओमान चांडी
5 Dariya News
तिरुवनंतपुरम 13-Apr-2016
मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने बुधवार को वाम दलों पर यह कहकर हमला किया कि वे केरल के मंदिर में हुई भयानक त्रासदी से राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। चांडी ने यह प्रतिक्रिया माकपा नेता के. बालाकृष्णन की टिप्पणी पर दी। माकपा नेता ने मंगलवार को मंदिर में गत रविवार को हुई भयानक दुर्घटना को लेकर राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्नीथला के इस्तीफे की मांग की थी।कोल्लम जिले के तटीय शहर परावुर में स्थित पुत्तिंगल देवी मंदिर में पटाखों के भंडार तब विस्फोट हुआ था जब वहां हजारों लोग एकत्रित थे।इस त्रासदी में 350 लोग घायल भी हुए हैं जिनमें अधिकांश की हालत गंभीर है।
माकपा नेता ने कहा कि जिस तरह गृह मंत्रालय ने पूरे मामले को संभाला, उसमें काफी कमियां थीं।चांडी ने संवाददाताओं से कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे बालाकृष्णन सबरीमाला और थेक्काडी नाव दुर्घटना को भूल गए हैं। ये घटनाएं तब हुई थीं जब बालाकृष्णन 2006 से 2011 के बीच के बीच राज्य के मंत्री थे।चांडी ने कहा, "जिस तरह उस समय सरकार इन हादसों से निपटी थी, उस पर हम लोगों ने एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते एक शब्द भी नहीं कहा था। हम लोगों ने लोगों की पीड़ा कम करने में सरकार का पूरा समर्थन किया था।"उन्होंने कहा, "उस समय सरकार के कार्यो में अनेक कमियां थीं, लेकिन हम लोगों ने इस्तीफे की मांग नहीं की थी।"