5 Dariya News

विजिलेंस ब्यूरो ने मार्च माह में 6 आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा

मार्च 2016 में विभिन्न अदालतों द्वारा आरोपियों को 4 मामलों में सजा सुनाई गई

5 Dariya News

चंडीगढ़ 12-Apr-2016

पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार रोकने के लिए दी गई पहल के परिणामस्वरूप विजिलैंस ब्यूरो ने सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए प्रयास जारी रखे हुये हैं।इस संबधी जानकारी देते विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मार्च 2016 दौरान भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों के विरूद्ध रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने पर 6 मामले दर्ज किये है। जबकि इस के अतिरिक्त मार्च दौरान विजिलेंस ब्यूरो ने 4 फोैजदारी मुकदमे, आय से अधिक जायदाद संबंधी 2 मुकदमे दर्ज कि ये तथा विजिलेंस इंक्वारियों की गिनती चार हैं।प्रवक्ता ने आगे बताया कि विभिन्न अदालतों में 4 दोषियों को सजा सुनाई गई है तथा 4 मुकदमों के चालान अदालत में पेश किये गये।