5 Dariya News

कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी ए व बी टीमें -हरसिमरत कौर बादल

अकाली भाजपा सरकार प्रत्येक वर्ग को सुविधाए देने में सफल सिद्ध हुई है-हरसिमरत कौर बादल

5 Dariya News

मानसा 11-Apr-2016

कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी ए  व बी टीम पार्टिया है इस लिए चाहे जगमीत बराड़ आम आदमी में जाये या जसराज जस्सी कांग्रेस में कोई फर्क नही पड़ता यह तो अभी शुरूवात है आगे ओर भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। इन बातों का प्रगटावा केन्द्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री भारत सरकार बीबी हरसिमरत कौर बादल ने आज मानसा जिले के भीखी ब्लाक के भिन्न भिन्न गांवों के संगत दर्शन दौरान किया। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आपस में मिली जुली पार्टिया है। एसवाईएल मामले पर पत्रकारों द्वारा पूछे प्रश्र पर बीबी हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि यह राज्यों का मामला है और केन्द्र की सरकार का इस मामले से बाहर रहने का फैसला बहुत ही प्रंशसनीय है। 

उन्होने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब की अकाली भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग का बोझ घटाने के लिए उनको सुविधाए देने के लिए लगातार प्रयत्न किये है और इसमें सफल भी हुई है उन्होने कहा कि किसानों के लिए भगत पूर्ण सिंह बीमा योजना की आज से शुरूवात कर दी गई है और पूरे राज्य में लाभपात्री किसानों को यह कार्ड बांटे गये है। जिसके तहत वह पचास हजार रूपये तक का ईलाज मुफत करवा सकते है और इसके अतिरिक्त पांच लाख रूपये का एक्सीडैंटल बीमा भी किया गया है। 

उन्होने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने किये वायदों से भी कहीं अधिक पंजाब के निवासियों को सुविधाए उपलब्ध करवाई है।केन्द्रीय मंत्री बीबी हरसिमरत कौर बादल आज मानसा जिले की ब्लाक भीखी के विभिंन गांवों ढैपई सहित हीरों कलां व गुडथड़ी,होडला कलां सहित बीर खुरद व जस्सडवाल , धलेवां सहित मोहर सिंह वाला व मत्ती, किशनगढ फरवाही सहित मूला सिंह वाला व दलेल सिह वाला व फफड़े भाईके सहित बप्पीआणा व खिल्लण में संगत दर्शन दौरान गांव वासियों की समस्याए सुनी और गांवों के विकास कार्यो के लिए करोड़ो रूपये के फंड दिये। इस अवसर पर उन्होने गांव के खिलाड़ी नवयुवक ों खेल किटे भी सौंपी।

इस अवसर पर हल्का विधायक मानसा श्री प्रेम मित्तल,उपायुक्त मानसा श्री वरिन्द्र कुमार शर्मा, एसएसपी मानसा मुखविन्द्र सिंह भुल्लर , चेयरमैन जिला योजना कमेटी श्री प्रेम अरोड़ा , ओएसडी डीसीएम श्री मोहनीष कुमार , अतिरिक्त डिप्टी कमीशनर विकास श्री हरिन्द्र सिंह सरा, जिला कोआरडीनेटर श्री विनरजीत सिंह गोल्डी,जिला प्रधान शिअद ग्रामीण श्री गुरमेल सिंह फफडे, जिला यूथ अकाली दल शहरी मनजीत सिंह गोरा, मीत प्रधान महिला विंग मेडम कर्मजीत कौर समाओ,जिला प्रधान स्त्री विंग शहरी मेडम सीमरजीत कौर सिम्मी, कौमी मीत प्रधान महिला विंग मेडम चंतवंत कौर समाओ आदि उपस्थित थे।