5 Dariya News

पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 205 यूनिट खूनदान

5 Dariya News

चंडीगढ़ 09-Apr-2016

पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज पंजाब पुलिस मुख्यलय में लगाए गए विशेष खूनदान कैंप में 205 यूनिटें खूनदान करके समाज की सेवा में अह्म योगदान डाला है। यह कैंप राज्य पुलिस के वैल्फेयर और इंटैलीजैंस विंगों द्वारा राज्य के पुलिस मुखी श्री सुरेश अरोड़ा की अगुवाई में पी जी आई चंडीगढ़ के ट्रांसफियूज़न मैडिसन विभाग और स्टेट बल्ड ट्रांसफियुज़न काऊंसल चंडीगढ़ के सहयोग से लगाया गया।यहां जिक्रयोग है कि खूनदान कैंप दौरान 350 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने खूनदान की पेशकश की थी और कुल 205 यूनिट इकत्रित किए गए। इस अवसर पर 8 सीनियर पुलिस अधिकारियों सर्वश्री अनिल कुमार शर्मा, डी जी पी इंटैलीजैंस, श्री दिनकर गुप्ता, ए डी जी पी प्रशासन, श्री वी के भावड़ा, ए डी जी पी, आई टी एंड टी, श्री गौरव यादव आई जी पी हैडक्र्वाटर, श्री पी के सिन्हा, आई जी पी इंटैलीजेैंस व श्री इकबाल सिंह, ए आई जी स्पैशल सैल के अतिरिक्त 197 अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने खूनदान का प्रयास किया।