5 Dariya News

इंडो ग्लोबल कालेजिस में १२ वें रक्तदान शिविर का आयोजन,२३१ युनिट रक्त किया गया एकत्र

मानवता की सेवा के लिए रक्तदान उत्तम दान: नीलम सिंगला

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 06-Apr-2016

इंडो ग्लोबल कालेजिस में विद्यार्थियों एवं समूह स्टाफ द्वारा मिलकर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पिछले १२ वर्षों से लगातार कराए जा रहे इस शिविर में विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा 477 युनिट रक्त मानवता की सेवा के लिए दान किया गया। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन इंडो ग्लोबल कालेजिस की चेयरपर्सन नीलम सिंगला द्वारा किया गया और सबसे पहले रक्तदान किया। डॉ. उशा राव की देख रेख में पीजीआई चंडीगढ़ के डाक्टरों एवं टैक्निशियनों की टीम ने रक्तदाताओं के रक्त एवं शरीर की जांच करने के पश्चात २३१  रक्त एकत्र किया।इस अवसर पर चेयरपर्सन नीलम सिंगला ने अपने विचार शेयर करते हुए कहा कि हम लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं, क्योंकि दुनिया में हर वर्ष रक्तदान के कारण लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि लोगों में यह भावना पैदा करनी चाहिए कि हम यह पवित्र कार्य करके बहुत सी कीमती जाने बचा सकते हैं। चेयरमैन सुखदेव सिंगला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस रक्तदान शिविर का एक अन्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रक्तदान के लाभ से अवगत कराना था ताकि वे आगे भी रक्तदान करें और अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानवता की सेवा में किया गया उनका यह प्रयास प्रशंसनीय है। इस अवसर पर कैंपस में रक्तदान को उत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के मध्य पोस्टर एवं स्लोगन मेकिंग के मुकाबले भी कराए गए।