5 Dariya News

उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने का प्रस्ताव नहीं : वीरभद्र सिंह

5 Dariya News

शिमला 05-Apr-2016

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को विधानसभा को सूचित किया कि उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। प्रश्नकाल शुरू होते ही भाजपा सदस्य ऋषि राम कुंदाल ने एक खबर के हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि उप मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने की संभावना है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष बी. बी. एल. बुटैल ने कहा कि इस सवाल की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कुंदाल से कहा कि वह अपने नाम का उल्लेख करते हुए यह सवाल उठाएं। इस पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खड़े हुए और उन्होंने कहा कि यह खबर झूठी है, और गढ़ी गई है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। इसके बाद भी भाजपा सदस्य इस मुद्दे को उठाते रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रश्नकाल को बाधित करते रहे। बाद में उन्होंने सदन का बहिष्कार किया।भाजपा सदस्यों की अनुपस्थिति के बावजूद सदन की कार्यवाही जारी रही। प्रश्नकाल के बाद भाजपा सदस्य सदन में लौट आए और सबने कार्यवाही में भाग लिया।