ए.के.एंटनी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
5 Dariya News
नई दिल्ली 04-Apr-2016
पूर्व रक्षा मंत्री व कांग्रेस नेता ए.के.एंटनी ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्हें मार्च में केरल से राज्यसभा के लिए पुन: निर्वाचित किया गया था। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य के.जी.केन्ये ने भी राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली। वह सत्तारूढ़ नागा पीपुल्स फ्रंट के उम्मीदवार थे, जिन्हें आम सहमति से उच्च सदन के लिए निर्वाचित किया गया। दोनों सदस्यों ने संसद भवन में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के कक्ष में शपथ ग्रहण किया।