5 Dariya News

कुल्लू विस क्षेत्र के छह स्कूल अपग्रेड, प्रतिभा ने किए उदघाटन

लगघाटी के बागन और डुघीलग को मिले सीनियर सैकेंडरी स्कूल ,भूमतीर, कड़ींचा, फलाण और धाराकोठी चैंग को मिले हाई स्कूल

5 Dariya News

कुल्लू 04-Apr-2016

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के छह स्कूल अपग्रेड किए गए हैं। सोमवार को हिमाचल प्रदेष रैडक्राॅस सोसाइटी की उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने इन सभी स्कूलों का विधिवत उदघाटन किया। उन्होंने सबसे पहले लगघाटी के गांव बागन में सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गांव भूमतीर में हाई स्कूल का उदघाटन किया। प्रतिभा सिंह ने डुघीलग में सीनियर सैकेंडरी स्कूल के अलावा कड़ींचा व फलाण में भी हाई स्कूलों के उदघाटन किए। 

बागन व डुघीलग में जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस के घोशणा पत्र में किए गए सभी वायदों को तीन वर्श के कार्यकाल में ही पूरा करके दिखाया है। प्रदेष सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार सड़क, षिक्षा व स्वास्थ्य सहित सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर रही है। दूरदराज के क्षेत्रों के बच्चों को घर के पास ही षिक्षा प्रदान करने के उददेष्य से स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है। इस सत्र में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में ही छह स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। 

इससे पहले प्रदेष कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर और पूर्व जिला परिशद अध्यक्ष सेसराम चैधरी ने प्रतिभा सिंह का स्वागत किया तथा स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रतिभा सिंह के साथ पूर्व मंत्री सत्यप्रकाष ठाकुर, जिला परिशद सदस्य प्रेमलता ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, मनाली ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेष्वर गौड़, एसडीएम रोहित राठौर, उच्चतर षिक्षा उपनिदेषक जगदीष, पूर्व जिला परिशद अध्यक्ष हरि चंद षर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्या नेगी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।'

लगघाटी के बाद प्रतिभा सिंह ने मणिकर्ण घाटी का रुख किया और धाराकोठी चैंग में हाई स्कूल का उदघाटन किया। धाराकोठी चैंग में पूर्व जिला परिशद सदस्य ओम प्रकाष षर्मा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों ने प्रतिभा सिंह का स्वागत किया तथा स्कूल को अपग्रेड करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।