5 Dariya News

'जिमी किमेल लाइव!' में 'द जंगल बुक' के नील, मुर्रे

5 Dariya News

लॉस एंजेलिस 01-Apr-2016

आगामी हॉलीवुड फिल्म 'द जंगल बुक' में मोगली की भूमिका निभाने वाले भारतीय-अमेरिकी बाल कलाकार नील सेठी शुक्रवार रात अमेरिकी अभिनेता बिल मुर्रे के साथ अमेरिकी टॉक शो 'जिमी किमेल लाइव!' में नजर आएंगे। बिल ने ही फिल्म में बलू (भालू) के संवाद बोले हैं। मेजबान जिमी किमेल ने शो में नील व मुर्रे के आने की घोषणा ट्विटर पर की।उन्होंने शुक्रवार को लिखा, "आज रात 'जिमी किमेल लाइव!' शो में 'द जंगल बुक' के बिल मुर्रे, नील को आना है।"फिल्म में मुर्रे के अलावा बेन किंग्सले, इदरिस अल्बा, लुपिता न्योंगो, स्कार्लेट जॉनसन और क्रिस्टोफर वाल्केन ने संवाद अदायगी की है।भारत में यह फिल्म आठ अप्रैल को रिलीज होगी और इसके एक सप्ताह बाद अमेरिका में रिलीज होगी।