5 Dariya News

यूरोपीय संसद के अध्यक्ष को भारत आने का न्यौता

5 Dariya News

ब्रसेल्स 31-Mar-2016

भारतीय संसद और यूरोपीय संघ के बीच बढ़ते रिश्तों के बीच भारत ने यूरोपीय संसद के अध्यक्ष मार्टिन शुल्ज को आमंत्रित किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, "यूरोपीय संसद के अध्यक्ष मार्टिन शुल्ज को इस साल भारत आने का न्यौता दिया गया है।"यह न्यौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13वें भारत-यूरोपीय संघ सम्मेलन में भाग लेने के लिए हुए ब्रसेल्स दौरे के दौरान दिया गया। इस सम्मेलन के बाद मोदी के स्वागत में शुल्ज के साथ यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक के अध्यक्ष वर्नर होयर, यूरोपीय कौंसिल के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क और यूरोपीय कमीशन के अध्यक्ष जेन क्लॉड जंकर ने रात्रिभोज का आयोजन किया।