5 Dariya News

कोलकाता में निर्माणाधीन पुल गिरने से 14 की मौत : ममता बनर्जी

5 Dariya News

कोलकाता 31-Mar-2016

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यहां निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गुरुवार को गिर गया, जिससे 14 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि दुर्घटना में कम से कम अन्य 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।