5 Dariya News

एलसीईटी द्वारा छात्रों को थैलेसिमीय जैसी गंभीर बीमारी संबंधी जागरुक किया

छात्रों को तंदरुस्ती भरा जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया

5 Dariya News (अजय पाहवा)

लुधियाना (पंजाब) 31-Mar-2016

लुधियाना कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलाजी, कटानी कलां द्वार अपने छात्रों को थैलेसिमीय जैसी गंभीर बीमारी संबंधी जानकारी देने के उद्देश्य से कैंपस में एक सैमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपीएस अस्पताल के हेड डा प्रियंका ने -जीओ जिंदगी- कैंपेन भी लांच किया। डा प्रियंका ने उपस्थित छात्रों को थैलेसिमीया बीमारी की रोकथाम के उपा, लक्षण, रोग के वर्ग संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। डा प्रियंका अनुसार थैलेसिमीया एक जीन की तरह है, जिसका असर शरीर के हीमोग्लोबिन, लाल खून के सेल में आक्सीजन पर होने वाले प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बीमारी छोटी व बड़ी उम्र के हर इंसान पर असर करती है। 

उन्होंने छात्रों को अपने आस पास के लोगों को जागरुक करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि छोटी आयु के बच्चों में इस रोग प्रति आम लोगों को बताना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह बीमारी उस बच्चे का जीवन तबाह कर सकती है।इस अवसर पर एलसीईटी के चेयरमैन विजय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताा कि एलसीईटी द्वारा समय समय पर छात्रों को जागरुक करने के उद्देश्य से इस तरह के सैमिनार करवाए जाते हैं। ताकि हमारे छात्र बेहतरीन शिक्षा के साथ समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी सबंधी भी जागरुक किया जा सके। उन्होंने छात्रों को इस तरह के सैमिनारों में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करते हुए समाज में अपनी अलग पहचान बनानी चाहिए।