5 Dariya News

काली सूची के संशोधन प्रंशसनीय कदम -सोहन सिंह ठंडल

5 Dariya News

चंडीगढ़ 29-Mar-2016

केन्द्र सरकार द्वारा आंतकवाद के दौर के समय विदेशी मुल्कों में बसे कुछ सिक्खों की भारत आमद को रोकने के लिए बनाई गई काली सूची में कुछ सिक्खों के नाम काटने का स. सोहन सिंह ठंडल पर्यटन मंत्री पंजाब ने स्वागत किया है।आज यहां जारी बयान में उन्होने कहा कि शिअद इस बात की केन्द्र सरकार के समक्ष लम्बे समय से मांग कर रहा था कि इस सूची क ा संशोधन किया जाना चाहिए। ताकि आंतकवाद के कारण बसे सिक्ख भी पुन: वतन आ सकें।ठंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल व उपमुख्यमंत्री पंजाब स. सुखबीर सिंह बादल ने इस मुददे को जोरदार ढंग से प्रत्येक प्लेटफार्म पर उठाया गया है। जिसके द्वारा निर्दोष सिक्खों के नाम इस में से काटने को हरी झंडी मिल सकी है।उन्होने कहा कि भारत सरकार के इस कदम के कारण विश्वभर में बसे सिक्खों के मनो में भारत सरकार के प्रति विश्वास बढ़ेगा।