5 Dariya News

अमृतसर के उद्योगपतियों ने किया रोमानिया के राजदूत ओक्टेवियन व एटीएफआई सुप्रीमो शांडिल्य का जोरदार स्वागत

राजदूत राडू ओक्टेवियन के साथ अमृतसर के उद्योगपतियों ने की उद्योग में सहयोग के लिए चर्चा व राजदूत को की भगत सिंह की तस्वीर भेंट

5 Dariya News

अमृतसर 28-Mar-2016

आज अमृतसर के उद्योगपतियों ने रोमानिया के राजदूत राडू ओक्टेवियन डोबरे व एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य का अमृतसर के समाजसेवी सौरभ सेठ के नेत्र्तव में लाहौर गेट पर जोरदार स्वागत किया गया l यहाँ पहुंचे पर राडू ओक्टेवियन के साथ अमृतसर के उद्योगपतियों ने उद्योग के बारे चर्चा की l और राडू ने उद्योगपतियों को रोमानिया आने का न्योता दिया l उन्होंने कहा वह पंजाब में विकास के लिए किसी सहयोग को तैयार है l इस मौके पार उद्योगपतियों ने राजदूत को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीर भेंट की व एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को भी सम्मानित किया l इस मौके पर एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय सिख फेडरेशन के चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह अंसल,एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के पंजाब के प्रधान मनीष पासी मलेरकोटला,पंजाब के प्रभारी रमेश अरोड़ा,अमृत्बीर सिंह,सरदूल सिंह,अवतार सिंह,जगदीप सिंह नम्बरदार,पंजाब सिंह,दिलप्रीत सिंह,क्रिश्न्प्रीत सिंह,जग्गन सिंह,बिट्टू,जसमीत सिंह,कुलदीप सिंह,गुरसेवक सिंह,संतोख सिंह ज्ञानी,रंजीत सिंह अंसल मौजूद थे l