केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किया सैनेटरी नैपकिन वैंडिंग मशीन का उद्घाटन
निजी सफाई एक तंदरूस्त जीवन की शुरूआत, हरसिमरत कौर बादल जिले के 20 शैक्षणिक संस्थानों में यह मशीनें लगाई जाएंगी
5 Dariya News
बठिंडा (पंजाब) 28-Mar-2016
आज एक अद्भुत पहलकदमी करते सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल /लड़कियां/ में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सैनेटरी नैपकिन वैंडिंग मशीन का उद्घाटन किया। इस प्रकार की मशीनें जिले के 20 शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित की जा रही हैं।श्रीमती बादल ने कहा कि यह मशीनें लड़कियों में निजी सफाई और सैनेटरी नैपकिनों का इस्तेमाल प्रति जागरूक करने के उद्धेश्य तहत स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों में निजी सफाई एक तंगरूस्त जीवन की शुरूआत है। उन्होंने बताया कि एक बार बटन प्रेैस करने पर मशीन में से 3 नैपकिन निकलेंगे, जिनकी कीमत 10 रूपए है। इन मशीनों की कीमत प्रति मश्मान 25 हज़ार रूपए है और यह एच एल एल कंपनी की है। उन्होंने बताया कि इस वैंडिंग मशीन के अतिरिक्त इस्तेमाल किए गए सैनेटरी नैपकिन को फैंकने के लिए लड़कियों के शौचालय में इनसीनरेटर लगाए गए हैं ताकि इस्तेमाल किए गए नैपकिनों को सही ढंग से समाप्त किया जा सके।
उन्होंने कहा कि यह आम देखने में आता है कि लड़कियां सैनेटरी नैपकिन मांगने में हिचकिचाहट महसूस करती हैं। यह मशीनें लड़कियों की सुविधा के लिए सहायक सिद्ध होंगी क्योंकि लड़कियों को उनकी आवश्यकता अनुसार वस्तुएं उनके शैक्षणिक संस्थानों में ही मुहैया करवाई जाएंगी।उन्होंने बताया कि यह मशीनें सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल /लड़किया/ बालियांवाली, गोनियाणा, कैरेआणा, मलूका, मौड़ मंडी, पत्ती कर्म चंद मेहराज, रामां मंडी, रामपुरा मंडी व तलवंडी साबो में स्थापित की जा रही हैं। इसी प्रकार मशीनें मैरीटोरीयस स्कूल बठिंडा, सरकारी राजेन्द्रा कालेज, बाबा फरीद कालेज, आदेश मेडिकल कालेज, गुरू काशी विश्वविद्यालय तलवंडी साबो, केन्द्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा, महाराजा रणजीत सिंह तकनीकी विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय कालेज घुधा, आदर्श स्कूल नंदगढ़ व स्र्पोट्स स्कूल घुधा में भी स्थापित की जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव श्री सरूप चंद सिंगला, डिप्टी कमिश्रर बठिंडा डा.बसंत गर्ग, उप मुख्यमंत्री पंजाब के ओ एस डी श्री मोहनीश़ कुमार व श्री हरेन्द्र सिंह सरां, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्रर /विकास/ श्रीमती श़ेना अग्रवाल, जिला पुलिस कप्तान श्री स्वपन शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी /सै:/ डा. अमरजीत कौर कोटफत्ता, डा.ओम प्रकाश शर्मा, जिला प्रैस सचिव शिरोमणि अकाली दल के अतिरिक्त अन्य भी मौजूद थे।