जम्मू एवं कश्मीर राजमार्ग पर दुर्घटना में 4 की मौत
5 Dariya News
रामबन 27-Mar-2016
जम्मू के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि यह दुर्घटना रामबन जिले के मेघडार में हुई। चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और यह खाई में जा गिरी।एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "एक निर्माण कंपनी का डंपर सुंभर से कोली जा रहा था कि अचानक से चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और यह मेघडार में एक गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।"