5 Dariya News

कांटीनेंटल ग्रुप ने जीते 2 सोने के मैडल

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) 26-Mar-2016

ज्ञानी जैल सिंह कैंपस कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी बठिंडा  में इंटर कालेज स्पोर्टस मीट का आयोजन किया गया, जिसमें कांटीनेंटल इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनियङ्क्षरग एंड टैक्नोलॉजी फतेहगढ़ के विद्यार्थियों ने बढिय़ा प्रदर्शन किया। इस स्पोर्टस मीट का आयोजन महाराजा रणजीत ङ्क्षसह स्टेट टैक्नीकल यूनिवॢसटी बठिंडा द्वारा किया गया, जिसमें एम.बी.ए. के विद्यार्थी मनप्रीत सिंह , बी.टैक एम.ई. (चौथे समेस्टर) दूसरे वर्ष के आशीष भारद्वाज ने अपनी संस्था के लिए मैडल जीते। मनप्रीत ने शार्ट-पुट तथा डिस्कस थ्रो इवेंट में गोल्ड मैडल जीते तथा आशीष ने 800 मीटर रेस में कांस्य का मैडल जीतकर कांटीनेंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट का नाम रोशन किया। अंत में कांटीनेंटल ग्रुप के एगजीक्यूटिव डायरेक्टर डा. एम.एस. ग्रेवाल ने अलग-अलग इवेंट के विजेताओं को सम्मान करते हुए उनको खेलों के महत्व के बारे बताया। उन्होंने कहा कि आगे से भी विद्यार्थियों को खेलों के लिए अच्छी सुविधा प्रदान की जाएंगी। उन्होंने खेलों में भारी उत्साह दिखाने पर खिलाडिय़ों को बधाई दी।