5 Dariya News

वेस्ट हाईलेंडर द्वारा न्यूजीलेंड में अप्लाई करने के लिए जागरुकता शिविर का आयोजन

न्यूजीलेंड में पढ़ाई करने व पीआर हासिल करने बारे दी अहम जानकारी

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 20-Mar-2016

अगर आप उच्च शिक्षा, विजीटर वीजा, इमीग्रेशन व रेसिडेंट वीजा के माध्यम से विदेश जाना चाहते हैं तो आप लाईसेंस धारक, मान्यता प्राप्ता व तजुर्बेकार इमीग्रेशन कंसल्टेंट से अपनी फाईल तैयार करवाएं, नहीं तो मशमरुम की तरह उगे एजेंट आपका केस व बाहर जाने के सपने को तबाह कर देंगे। उक्त बातें वेस्ट हाईलेंडर इमीग्रेशन, सेक्टर 34 की डायरेक्टर व न्यूजीलेंड सरकार से मान्यता प्राप्त कंसल्टेंट परविन्द्र कौर द्वारा न्यूजीलेंड के लिए अप्लाई करने के लिए आयोजित एक सैमिनार में व्यक्त की गईं।परविन्द्र कौर ने न्यूजीलेंड जाने के इच्छुक लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि अक्सर लोग किसी कारण वश अपनी फाईल गलत हाथों में देकर अपना केस खराब कर लेते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस सैमिनार का आयोजन किया गया था। जिसके माध्यम से उपस्थित अतिथियों को न्यूजीलेंड में जाकर पढ़ाई करने तथा वहा रहने के लिए सही तरीकों के बारे में बताया गया। उन्होंने सभी को अपील करते हुए कहा कि गलत हाथों में दी गई उनकी फाईल पैसे की बर्बादी के साथ साथ उनके बाहर जाने के अवसरों को भी कम कर देती है।

परविन्द्र कौर ने और जानकारी देते हुए बताया कि इस क्षेत्र में लाईसेंस धारक एडवाईजर बहुत कम हैं और आम लोगों के लिए लाईसेंस धारक एडवाईजरों की लिस्ट मौजूद नहीं है। इसी बात का लाभ उठाते हुए मशरूमों की तरह पैदा हुए एजेंट मासूम लोगों से बाहर सेटल करवाने के लिए मोटी राशि लेकर भी उनका केस खराब कर देते हैं। इस तरह के एजेंटों का शिकार हुआ आम आदमी कानूनी कारवाई करने से भी डरता है और अपने जीवन भी की कमाई से हाथ धो बैठता है। परविन्द्र कौर के अनुसार उनकी हाईलेंडर कंसल्टेंसी सर्विसेज न्यूजीलेंड से मान्यता प्राप्त है, जो कि न्यूजीलेंड में पढ़ाई करने अथवा वहां रहने के लिए सही जानकारी उपलब्ध करवाती है, जिसकी मिसाल उन द्वारा भेजे गए दर्जनों केस व उनके सबूत हैं। इस अवसर पर वेस्ट हाईलेंडर की टीम ने न्यूजीलेंड जाने के इच्छुक लोगों को मुफ्त परामर्श भी दिया। जबकि लोगों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर परविन्द्र कौर ने बहुत सरल शब्दों में दिए।