5 Dariya News

स्वर्गीय दारा सिंह की याद को समर्पित हिंद केसरी कुश्ती दंगल 20 को

बिंदू दारा सिंह व सुहेल खान होंगे मुख्य मेहमान

5 Dariya News (अजय पाहवा)

लुधियाना 18-Mar-2016

रुस्तमें हिंद पहलवान दारा सिंह की याद को समर्पित चौथा हिंद केसरी कुश्ती दंगल 20 मार्च रविवार को हैबोवाल में करवाया जा रहा है। इस संबंधी दारा सिंह स्पोर्टस क्लब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सुनील चौधरी व उप अध्यक्ष सोमा पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी की ओर से हर वर्ष यह प्रयास किया जाता है कि नौजवान पीढ़ी को इस खेल संबंधी जानकारी दी जाए। इस बार भी खेलों को समर्पित यह कुश्ती दंगल करवाया जा रहा है, जिसमें 100 के करीब पहलवान शामिल होकर अपने जौहर दिखाएंगे। इस के अलावा हिंद केसरी का मुकाबला रुस्तमें हिंद परमिंदर डूमछेड़ी व रुस्तमें हिंद सोनू दिल्ली में होगा। उन्होंने बताया कि विजयी पहलावान को इनाम में  स्विफट कार दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि हिंद केसरी दंगल में विजयी पहलवान को इनाम देने के लिए स्वर्गीय दारा सिंह के बेटे बिंदु दारा सिंह व फिल्मी हीरो सलमान खान के भाई सुहेल खान विशेष तौर पर पहुंचेंगे। इसके अलावा शहर के तमाम धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक नेताओं के अलावा अहम सख्शीयतें भी शामिल होंगी। इस अवसर पर सुनील चौधरी, सोमा पंडित, संजू धीर, भुपिंदर ग्रेवाल, राजू पंडित, कोमल शर्मा, अमित दीपक, लक्की, रजत व अन्य उपस्थित थे।