5 Dariya News

पुक्का ने पंजाब में जेईटी को खतम करने के फैसले का स्वागत किया

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 14-Mar-2016

पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग ने साल २०१६-१७ के डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली जेईटी परीक्षा को खतम कर दिया है । पंजाब अनऐडिड कालेजिस एसोसिएशान पुकका ने पंजाब में जाइंट एंट्रैन्स टेस्ट जेईटी को खतम करने के फैसले का स्वागत किया है। इस से पहले देश के कई अन्य राज्य पहले ही इस टेस्ट को खतम कर चुके है।पुक्का  के प्रधान डाक्टर अंशु कटारिया ने फैसले का स्वागत करते हुए पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री मदन मोहन मित्तल एवम पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के चेयरमेन, सेवा सिंह सेखवा का ध्न्यवाद किया है।बताने योग्य है कि पंजाब के ज़्यादातर कोलेजेस में सीटें खाली पड़ी हुई है। परंतु फिर भी पंजाब सरकार १०वी पास करने के बाद टेक्निकल डिप्लोमा में दाखिले के लिए छात्रों के लिए जाइंट एंट्रैन्स टेस्ट जेईटी लेती है। परंतु अब मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा । इस से छात्रों तथा उनके माता पिता का पैसा और समय दोनों बचेगा। और कोलेजेस के लिए भी परेशानी कम होगी।पंजाब में १४० प्राइवेट एवम २५ सरकारी पोलटेनिक कॉलेज है। इनमें ६०,००० सीटें खाली है। साल २०१५-१६ में केवल ४०,००० सीटें ही भरी जा सकी जब कि २०,००० सीटें खाली ही रह गयी। इस कारण जेईटी का रुझान लगातार कम होता जा रहा है। अब पंजाब ने हरियाणा की तर्ज पर टेस्ट लेने की जगा मेरिट के आधार पर दाखिले करने का फैसला किया है। डा: अंशु कटारिया ने कहा कि इस टेस्ट के खतम होने से कोलेजेस में छात्रों को मेरिट के आधार पर कॉलेजों में सीधा दाखिला मिल सकेगा।