5 Dariya News

सीरिया हिंसा में 80-90 फीसदी कमी आई : जॉन केरी

5 Dariya News

रियाद 12-Mar-2016

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने शनिवार को कहा कि सीरिया शांति वार्ता सोमवार से शुरू हो सकती है। अल अरबिया न्यूज की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। जॉन केरी सीरिया शांति वार्ता व जेनेवा शांति वार्ता पर चर्चा के लिए सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल साउद से मिलने शुक्रवार को सऊदी अरब पहुंचे।उन्होंने कहा कि वार्ता की सही तारीख उनके रूसी समकक्ष सेर्जेई लावरोव से टेलीफोन पर बातचीत के बाद तय होगी।केरी ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद सरकार द्वारा संघर्ष विराम का फायदा उठाने के लिए उनकी आलोचना की।इस बीच, उन्होंने कहा कि सीरिया में हिंसा में 80-90 फीसदी कमी हुई है। संयुक्त राष्ट्र के समर्थन में हो रही वार्ता का उद्देश्य सीरिया में पांच साल से जारी हिंसा को समाप्त करना है, जिसमें 2.7 लाख से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।