अमरप्रीत सिंह औलख ने कनेडा में लुधियाना का नाम रोशन किया: पवन दीवान
कांग्रेस पार्टी ने औलख को किया सम्मानित
5 Dariya News (अजय पाहवा)
लुधियाना 09-Mar-2016
कनेडा की धरती पर पंजाब, खासकर लुधियाना का नाम रोशन करने वाले इंडियन ओवरसीज कांगे्रस कनेडा के प्रधान अमरप्रीत सिंह औलख का सराभा नगर में कांगे्रस पार्टी द्वारा सम्मान किया गया। औलख इन दिनों भारत दौरे पर हैं। जिनका कनेडा की सियासत समेत समाज सेवा की क्षेत्र में भी विशेष योगदान है ।इस अवसर पर सीनियर कांगे्रसी नेता व जिला कांगे्रस कमेटी के पूर्व प्रधान पवन दीवान ने कहा कि औलख ने कनेडा की धरती पर न सिर्फ पंजाब, बल्कि खासकर लुधियाना शहर का नाम रोशन किया है। जो न सिर्फ वहां आने वाले पंजाबियों का आदर करते हैं, बल्कि अपने स्तर पर उनकी हर पक्ष से सहायता करते हैं। इसके अलावा, कनेडा की सियासत में भी औलख का अहम योगदान है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस कनेडा की कमान संभालते हुए औलख ने कनेडा में पंजाबी समाज की मजबूती में अहम भूमिका निभाई है।
औलख ने कहा कि कनेडा की धरती में रहते हुए पंजाब की मिट्टी की उनको हमेशा याद आती है। इसी कारण जब भी अवसर मिलता है, वे पंजाब आ जाते हैं। औलख ने कहा कि कनेडा के समाज की तरक्की व खुशहाली में पंजाबी समाज का विशेष योगदान है। कनेडा की सरकार समेत अलग-अलग पदों पर पंजाबी समाज रोल अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कनेडा का एन.आर.आई समाज कांग्रेस पार्टी के हक में है। एन.आर.आई समाज का मानना है कि पंजाब के हालातों को कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ही सुधार सकती है।इस अवसर पर अन्यों के अलावा, पलङ्क्षवदर ङ्क्षसह तगगड़, सतङ्क्षवदर जवद्दी, बलङ्क्षजदर बंटी, विनोद बठला, इंद्रजीत टोनी कपूर, नवनीश मल्होत्रा, रोहित पाहवा, बलङ्क्षवदर बेदी, डा. ओंकार चंद शर्मा, दिनेश भाटिया, बलजीत आहूजा, अगर गोरा, हंस राज मित्तल, लक्की कपूर, रमेश कौशल, गुरचरण कुमार, राजङ्क्षवदर सिंह जवद्दी भी मौजूद रहे।