एकजुटता से मिलेंगे महिलाओं को हक-नेहा वर्मा
5 Dariya News
चंडीगढ़ 08-Mar-2016
सोशल लाइफ आर्गेनाइजेशन सर्विसिस की मोहाली की ओर से वर्ल्ड वुमन डे के मौके पर सेलीब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सोसाइटी से जुड़ीं पदाधिकारियों और अन्य महिलाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुईं मोहाली विकास मंच की वुमन सैल की प्रेजीडेंट नेहा वर्मा ने कहा कि महिलाएं अपने हकों के लिए संघर्ष तो कर रही हैं,लेकिन सार्थक नतीजे निकल कर सामने नहीं आ रहे। अपने हकों के लिए महिलाओं के एकजुट होना पड़ेगा।सोसाइटी के बारे में जानकारी देते हुए स्टेट प्रेजीडेंट वरिंदर सोढी ने कहा कि एसएलओएस जरूरतमंद लोगों के लिए कई वर्षों से काम कर रही है।
इस के अलावा महिलाओं के हकों के लिए भी लड़ा जा रहा है। पीएम मुद्रा योजना के तहत एक स्कीम भी चलाई गई है। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों के लिए तीन स्कूल खोले जा चुके हैं, जो यूपी, दिल्ली और पंजाब में चल रहे हैं। महिलाओं के लिए सात स्किल सेंटर भी खोले गए हैं। इसके अलावा यह सोसाइटी महिलाओं से जुड़े घरेलू झगड़ों का भी निपटारा करती है। एसएलओएस के नेशनल प्रेजीडेंट रिजवान चौधरी ने भी वुमन-डे पर सभी महिलाओं को बधाई दी है।इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी दीपिका तपरियाल, स्टेट यूथ प्रेजीडेंट, कमल कपूर, प्रेजीडेंट वुमन सैल जालंधर पूजा शर्मा, चीफ मैन गुरुनानक ट्रस्ट फार चेरीटेबल के अरुन सिंह, महिला सिटी प्रेजीडेंट किरन, जीएस मोहाली सिटी राजिंदर मौजूद थे।