5 Dariya News

हेमा मालिनी ने राजनीतिक कार्यो के लिए खरीदी नैनो

5 Dariya News

मथुरा 07-Mar-2016

अभिनेत्री-राजनेता हेमा मालिनी ने एक नैनो कार खरीदी है। उन्हें उम्मीद है कि वह इसे स्वयं चलाएंगी। हेमा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मथुरा की सांसद हैं। उन्होंने नैनो अपने राजनीतिक कार्यो के लिए भागदौड़ करने के लिए खरीदी है।हेमा ने ट्विटर पर लिखा, "मैंने नैनो वृंदावन में उपयोग करने के लिए खरीदी है। मैं आशा करती हूं कि वहां इसे मैं स्वयं चलाऊंगी।"उनकी नैनो बैंगनी रंग की है। उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कीं।हेमा ने गायक कैलाश खेर के नए अल्बम 'इश्क अनोखा' में आवाज दी है।