5 Dariya News

ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन

पढ़ाई के साथ साथ खेल छात्र जीवन का अहम अंग: प्रिंसीपल रमनजीत घुम्मण

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 06-Mar-2016

ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक खेल दिवस बेहद जोश व धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान स्टेज पर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई खूबसूरत प्रोग्राम पेश किए। इस एक दिवसीय वार्षिक खेल दिवस की थीम विश्व की विरासतों के लोकनाच वे खेल रखा गया। जिसमें विश्व के विभिन्न देशों के सभ्याचारक खेलों को खेलते हुए छात्रों ने पूरी दुनिया की नसलों को एक मंच पर ला खड़ा किया। इस दौरान छात्रों ने भारत की लोक खेलों व लोक नाच के अलावा, अमेरिका के हिप हाप, एरोबिक्स, बांस डांस, जोर्बा, पीटी ड्रिल, डबल दी प्रेजेंटेशन व योगा का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा अकादमिक शिक्षा दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गुरनूर बराड़, हरसिमरन कौर, सुखदेव सिंह, सनेहप्रीत कौर, निहारिका व राजिन्द्र कौर नामक छात्रों को स्कूल मैनेजमेंट द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रिंसीपल रमनजीत घुम्मन ने छात्रों द्वारा पेश की गई खेल भावना व उनकी पेशकश की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा की तरह खेल भी हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर वे जीवन में एक कामयाब हस्ती बनना चाहते हैं तो पढ़ाई व खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लें। प्रिंसीपल घुम्मन ने इस खेल दिवस में हिस्सा लेने वाले सभी छात्रों को रोजाना जीवन में खेलों से जुडऩे के लिए प्रेरित किया। प्रोग्राम की समापती राष्ट्रगान से की गई।