5 Dariya News

कांटीनेंटल में एनूयल एथलैटिक मीट का आयोजन

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) 04-Mar-2016

कांटीनेंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट (सी.जी.आई.) फतेहगढ़ साहिब में एनूयल 7वीं एथलैटिक मीट का धूमधाम से आयोजन किया गया। लैफ. जनरल के.एस. मान (रिटा.) पी.वी.एस.एम. द्वारा ध्वजारोहण के साथ समारोह उदघाटन किया गया, जिसमें चार कालेजों के विधार्थियों ने मार्च पास्ट परेड में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विधार्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इवेंट में पहुंचे सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए प्रो.एम.एस. ग्रेवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों के लिए यह गतिविधियां बहुत महत्वपूर्ण है, जो सही दृष्टिकोण का सूचक हैं तथा विधार्थियों को जीतने की इच्छा से खेलना चाहिए। मुझे विधार्थियों पर बहुत मान है तथा मैं समूह फैकिल्टी सदस्यों का धन्यवाद करता हूं, जिनकी सख्त मेहनत से विद्यार्थी इस काबिल हुए हैं। 

अपने उदघाटनी भाषण में आत्मा के चुनौती पूर्ण विकास, विधार्थियों के छुपे हुए टेलैंट को बाहर लाने तथा खेलों की महत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने मुख्यातिथि का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि टीम के काम, सहयोग, अनुशासन, सहनशीलता तथा शारीरिक फिटनैस के अलावा अगुवाई की गुणवत्ता की भावना जो सभी के लिए आज की दुनिया में बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ट्रेक इवेंट तथा फील्ड इवेंट में  भाग लेने वाले विद्यार्थी बहुत ही उत्साहित थे।अलग-अलग मुकाबलों में विजेता विधार्थियों में 400 मीटर (लड़के) बी.टैक (सिविल) का जाफर, 400 मीटर (लड़कियां) बी.सी.एस.-सी.आई.आई.एस की सिमरनप्रीत कौर। लांग जंप (लड़कियां) बी.सी.एस.-सी.आई.आई.एस. की रूपकिरन शामिल हैं।दिन भर चले खेलों का समापन रिले रेस से हुआ। सभी इवेंट का आयोजन समूह फैकिल्टी सदस्यों तथा स्टाफ द्वारा किया गया। अंत में एस.यू.एस.पी.सी. के ङ्क्षप्रसीपल सुशील कंबोज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अंत में सी.जी.आई. स्पोर्टस कोआर्डीनेटर प्रो. गुरतेज ङ्क्षसह ने इस सफलतापूर्वक इवेंट में हिस्सा लेने वालों का धन्यवाद किया गया।