5 Dariya News

प्रदेश का आपसी भाईचारा बिगाडऩे पर लगी है भाजपा व आरएसएस: चौधरी अभय सिंह चौटाला

इनेलो नेताओं ने सिरसा, फतेहाबाद व हिसार में आयोजित की सदभावना बैंठकें

5 Dariya News

फतेहाबाद 04-Mar-2016

भाजपा ने आरएसएस के साथ मिलकर प्रदेश में लोगों का आपसी भाईचारा बिगाडऩे के लिए अब 35 बिरादरी के नाम पर एक नया शिगूफा छेड़ रखा है जो लंबे समय तक नहीं चलेगा। जल्द ही जनता इस भ्रम का भी पटाक्षेप कर देगी। यह बात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने आज सिरसा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कही। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पहले तो भाजपा व कांग्रेस ने मिलकर जाट आरक्षण आंदोलन की आड़ में लोगों को लड़ाने का काम किया। भाजपा ने अपनी ही पार्टी के सांसद राजकुमार सैनी को एक जाति विशेष के खिलाफ बोलने की खुली छूट दी जिससे माहौल बिगड़ा। जब माहौल बिगड़ गया तो सरकार ने उसे नियंत्रित करने की बजाय प्रदेश के लोगों को लुटने के लिए बेसहारा छोड़ दिया। अब फिर से प्रदेश में भाईचारा व अमन-शांति कायम होने लगी है तो भाजपा ने आरएसएस के साथ मिलकर 35 बिरादरी की कथित एकजुटता का भ्रम फैला दिया है। 

इनेलो नेता ने कहा कि यह भाजपा की एक साजिश है ताकि प्रदेश में जात-पात का जहर घोला जा सके। 

जाट आरक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि जाट समुदाय के लोग एक साल से आरक्षण की मांग करते आ रहे थे। समुदाय के लोगों ने ज्ञापन दिए। मांग पत्र दिए। सरकार के नुमाइंदों से मुलाकात की लेकिन जब सरकार ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की तो मजबूर होकर समुदाय के लोगों को धरना देना पड़ा था। शुरू में 4-5 दिन आंदोलन शांति से चला लेकिन कांग्रेस नेता प्रो. वीरेंद्र सिंह का ऑडियो वायरल होने के बाद यह साफ हो गया कि कांग्रेस ने प्रदेश में कैसे हिंसा भडक़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिंसा रोकने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया। सेना तक बुलाई गई, लेकिन सेना को काम नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने ही व्यापारियों व दुकानदारों को लूटने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर के सुरक्षा कर्मियों के घर से लूट का सामान मिलना यह साबित करता है कि इस लूट में भाजपा के लोग ही शामिल थे। 

अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो की सोच शुरू से ही आपसी भाईचारे की रही है। इसी बात को ध्यान में रखकर सभी जिलों में सदभावना बैठकें हो रही हैं और कार्यकर्ताओं से भी आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की जा रही है। मुआवजे के सवाल पर उन्होंने कहा कि खुद सरकार कह रही है कि प्रदेश में 30-35 हजार करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ है तो फिर 12 करोड़ रुपये का मुआवजा देना ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि सरकार किसी को कोई समुचित मुआवजा राशि देगी। एक सवाल के जवाब में इनेलो नेता ने कहा कि वे हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में यह मुद्दा पूरे जोर-शोर से उठाएंगे और काम रोको प्रस्ताव देकर सबसे पहले इस पर ही चर्चा की मांग करेंगे। इसके उपरांत उन्होंने सदभावना सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने मिलकर जिस प्रकार प्रदेश का शांति पूर्ण माहौल बिगाड़ा है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है,जननायक ताऊ देवी लाल ने हरियाणा राज्य के निर्माण का पौधा लगाया था जिसे इनेलो नष्ट नहीं होने देगी। अभय सिंह चौटाला ने सिरसा के साथ-साथ फतेहाबाद व हिसार में भी सदभावना बैठकों को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि वे शहर व गांवों में जाकर जनता में भाईचारा व शांति का संदेश दे। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने प्रदेश में भाईचारा समाप्त करने हेतु एक साजिश के तहत आरक्षण के नाम पर दंगे करवाए।

इनेलो नेता ने कहा कि अब पुलिस व सरकार द्वारा अपनी नाकामी छुपाने के लिए आरक्षण की मांग को लेकर शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे लोगों पर मुक्द्धमें बनाकर उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है, लेकिन उपद्रवियों को छोडा जा रहा है क्योंकि ये उपद्रवी भाजपा के समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता मुनीष गरोवर के सुरक्षा कर्मचारियों के घर से लूट का सामान मिलना इस बात को सिद्ध करता है कि लूटमार में भाजपा नेताओं का हाथ हैं। भाजपा पहले स्वयं दंगे करवाती है बाद मेें शांति व भाईचारे की बात करती हैं। उन्होंने भाजपा के रक्तदान शिविर को दिखावा बताते हुए कहा कि इनेलो प्रदेश को किसी कीमत पर बर्बाद नही होने देगी। सिरसा के सद्भावना सम्मेलन को विधायक मक्खन लाल सिंगला, रामचंद्र कम्बोज, बलकौर सिंह, रणवीर प्रजापत, पूर्व मंत्री भागी राम व  पूर्व विधायक डा. राम कुमार सैनी ने भी संबोधित किया। इस सम्मेलन में इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन, जसवीर जस्सा, कृष्णा फौगाट, तरसेम मिढ़ा, महावीर शर्मा, धर्मवीर नैन, प्रदीप मैहता एडवोकेट, रमेश मैहता आढ़ती, रणधीर जोधकां, कश्मीर सिंह करीवाला, गंगाराम बजाज, गुरदयाल मैहता, नरेन्द्र मैहता, सुशील कम्बोज, चन्द्र जैन, पुष्पा नारंग, मधु चौहान, बिमला कायत, लक्की चौधरी, आशा बाल्मिकी, मनोहर मैहता, मिनुदीन पहलवान, कृष्ण ढाका, वेद वधवा, अभय सिंह खोड, कृष्ण झोरड़, प्रहलाद सोनी, सर्वजीत मसीतां, सुशील डुगांबुगा व विनोद बेनीवाल सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

फतेहाबाद में सद्भावना बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता स. निशान सिंह ने की। स्थानीय विधायक बलवान दौलतपुरिया के अलावा अन्य विधायकों में प्रो. रविन्द्र बलियाला, रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व विधायक रामकुमार सैनी, रण ङ्क्षसह बैनीवाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष बलविन्द्र कैरों ने पार्टी शीर्ष नेताओं को विश्वास दिलाया कि सामाजिक सद्भावना कायम करने की इस मुहिम में फतेहाबाद क्षेत्र के कार्यकत्र्ता और पदाधिकारी अग्रणी भूमिका अदा करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव युद्धवीर आर्य, कुलजीत कुलडिय़ा, मोलूराम रूहलानिया, राजेन्द्र चौधरी काका, सुरेन्द्र लेगा, हलकाध्यक्ष बिकर सिंह हड़ोली, भरत सिंह परिहार, हरि सिंह डांगरा, बलदेव कसवां, राजेन्द्र सूरा, पृथ्वी सिंह गिल्लाखेड़ा, सरोज सांगा, विद्या रत्ति, हरपाल बैनीवाल, गुलाब सूंडा, पंकज झांझड़ा, गुरविन्द्र संधू, यश तनेजा, राणा जोहल, राकेश सिहाग, विकास मेहता, सतेन्द्र श्योराण, अनिल नहला, अमित गर्ग, पवन चुघ, अनिल सक्सेना, रमेश लाली, सन्नी खुराना, डॉ. रणजीत ओड, भागीराम सोनी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। हिसार की सद्भावना बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा विधायक रणवीर गंगवा, वेद नारंग, अनूप धानक, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, पूर्व विधायक राम कुमार सैनी, पूर्ण सिंह डाबड़ा, शीला भ्यान, बहादुर सिंह नायक, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र लितानी, राम भगत गुप्ता, पूर्व आईएएस ओपी इन्दौरा, सजन लावट, ललिता टाक, मनदीप बिश्नोई, सतवीर वर्मा, राव इंद्र फौजी, विक्रांत बागड़ी, प्यारे लाल गोयल, डॉ यशवीर गोयल, राजीव शर्मा, राज कुमार जांगड़ा, डॉ अनन्त राम बरवाला व डॉ राज कुमार दिनोदिया सहित भारी संख्या में पार्टी नेतागण उपस्थित थे।