आशमां इंटरनेशनल स्कूल में रैंप पर किडस कार्नीवाल का जल्वा, नन्हे मुन्हे बच्चों ने दिखाए कला के जौहर
बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए इस तरह के शो व स्टेज प्रदर्शन सबसे समर्थ जरिया: प्रिंसीपल अमरप्रीत कौर
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 28-Feb-2016
आशमां इंटरनेशनल स्कूल द्वारा करवाए गए किडस कार्नीवाल व बेबी शो में बच्चों की जबरदस्त पेशकश देखने को मिली। इस खूबसूरत समागम में आशमां इंटरनेशनल स्कूल सहित चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला के डेढ़ से तीन वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। आशमां इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर जे एस केसर ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए इस तरह के शो व स्टेज प्रदर्शन सबसे बढिय़ा तरीका है और इस शो का उद्देश्य भी बच्चों के अंदर बचपन से ही आत्म विश्वास जगाना है क्योंकि स्टेज व रैंप पर प्रदर्शन बच्चों को संभावी चुनौतियों का सामना करने का हौंसला प्रदान करता है।
स्कूल की प्रिंसीपल अमरप्रीत कौर ने करवाए जा रहे मुकाबलों बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस बेबी शो को तीन कैटेगिरीस में बांटा गया है और मुुकाबले के बाद हर कैटेगिरी में तंदरुस्त बच्चा, फैंसी ड्रेस, फैशन शो व कविता उच्चारण में पहले तीन स्थानों के लिए चयन हुआ। इस बेबी शो में छोटे बच्चों के साथ जहां उनके अभिभावकों ने भाग लिया वहीं बच्चों ने आधुनिक, परंपरागत व विभिन्न तरह के डांस से अपने आत्म विश्वास का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बच्चें के मनोरंजन के लिए ऊंट सवारी, जादू की खेल, कठपुतलियों की पेशकश, टैटू मेकिंग व महंदी सहित विभिन्न तरह की एक्टीविटीज आयोजित की गईं।
इस बेबी शो में तंदरुस्त बच्चे का चयन, फैंसी ड्रेस, खूबसूरत बाल, संपूर्ण परिवार जैसे ईवेंट सभी के लिए मनोरंजन का जरिया बने। सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र छोटे छोटे बच्चों द्वारा रैंप पर की गई वाक रही जिसमें उनके अभिभावकों ने भी उनका साथ दिया। इसके साथ ही इन बच्चों द्वारा फायर डांस, वेस्टर्न डांस व हिन्दी हिट गीतों पर डांस का प्रदर्शन भी किया गया।
इस अवसर पर अभिभावकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक अदभुत मुकाबला था जिसमें मुकाबले के साथ साथ हमें अपने बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को समझने का अवसर मिला। इस बेबी शो दौरान स्कूल मैनेजमेंट द्वारा एक पेडट्रीशियन डाक्टर व डाईटीशियन का भी प्रबंध किया गया। जिन द्वारा माता पिता को उनके बच्चों के स्वास्थय संबंधी जानकारी दी गई। समागम कें अंत में डायरेक्टर जे एस केसर व प्रिंसीपल अमरप्रीत कौर द्वारा विजयी छात्रों को इनाम वितरित किए गए।