क्वेस्ट गु्रप के छात्रों के लिए टैक्नोस्पेसिस टैक्नोलाजी में इंडस्ट्रीयल विजिट का आयोजन
इंडस्ट्रीयल विजिट से छात्रों को मिलती है प्रैक्टिकल जानकारी: धालीवाल
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 24-Feb-2016
क्वेस्ट गु्रप आफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा अपने छात्रों को अकादमिक शिक्षा के साथ साथ प्रैक्टिकल व प्रोफेशनल जीवन से अवगत करवाने के उद्देश्य से उनके लिए टैक्नोस्पेसिस टैक्नोलाजी की इंडस्ट्रीयल विजिट करवाई गई। इस दौरान छात्रों ने कंपनी के काम काज और टैक्निकल तरीकों की जानकारी हासिल की।इस दौरान टैक्नोस्पेसिस टैक्नोलाजी के इंजीनियरों ने छात्रों को एडवांस्ड टैक्नोलाजी से अवगत करवाया। लगभग 2 घंटे चली इस वर्कशाप में छात्रों को उनकी आने वाली प्रोफेशनल जिंदगी संबंधी अहम जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों ने कंपनी के सर्वर के काम करने का तरीका, क्लाउड कंप्यूटिंग सिसस्ट, जावा, पीएचडी और एंडरायड के उपयोग संबंधी भी जानकारी हासिल की।इस कीमती जानकारी को हासिल करते हुए छात्रों ने भी कई प्रश्न उक्त अधिकारियों से पूछे जिनका उत्तर उन्होंने बेहद सरल ढंग से दिया।
इस जानकारी पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए छात्रों ने कहा कि उन्हें एक ओर जहां प्रैक्टिकल जानकारी हासिल हुई है वहीं यह भी पता लगा है कि एक सफल इंजीनियर बनने के लिए खून पसीना एक करना पड़ता है।इस अवसर पर क्वेस्ट गु्रप के वाईस चेयरमैन जेपीएस धालीवाल व एचपीएस कांडा ने बताया कि छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ उनकी आने वाली प्राफेशनल जिंदगी के लिए इंडस्ट्रीयल टूर बेहद जरूरी होते हैं, जिससे छात्रों को किताबों से हटकर कुछ नया सीखने को मिलता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए छात्रों को सिलेबस से संबंधित इंडस्ट्रीयल टूर करवाए जाते हैं और आगे भी करवाए जाते रहेंगे। उन्होंने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रोग्राम हर संस्था में होने चाहिए क्योंकि इस तरह के प्रोग्रामों से छात्रों के ज्ञान में बढ़ौत्तरी होती है, जो उनके भविष्य में मददगार होती है।