5 Dariya News

आंदोलन काबू करने में विफल हरियाणा सरकार ने हुड्डा को रोहतक आने से रोका

टीकरी बॉर्डर पर एसडीएम ने रोका, तीन दिन से मांग रहे थे अनुमति

5 Dariya News

चंडीगढ़ 22-Feb-2016

पूर्व मुख्य मंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज प्रैस को जारी ब्यान में कहा कि पिछले कुछ दिनों से हिंसा और जान माल का नुकसान झेल रहे हरियाणा वासियों को उनके बीच जाकर शांति और भाईचारे की अपील करने की नीयत से वे आज रोहतक जा रहे थे तथा उन्हें  दिल्ली टीकरी बॉर्डर पर झज्जर जिला प्रशासन ने आगे जाने से रोक दिया। एसडीएम बहादुरगढ़ ने उनको एक पत्र के माध्यम से हरियाणा सरकार के इस फैसले से अवगत कराया। वे पिछले दो दिन से दिल्ली के जंतर मंतर पर शान्ति और भाईचारे बहाल होने तक अनि‌िश्चत उपवास पर बैठे थे। ज्ञात हो, वे पिछले कई दिनों से रोहतक जाने की अनुमति मांग रहे हैं, और इसके लिए उन्होनें जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक को अपनी इच्छा जताई थी। यहां तक कि उनके पुत्र और रोहतक सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भी केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से कल शाम मुलाकात कर उन्हें मौजूदा परिस्थिति से अवगत कराया और अविलम्ब राज्य में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने और शान्ति बहाल करने के लिए सीधे हस्तक्षेप का अनुरोध किया।  इस दौरान भी सांसद ने रोहतक जाने की अनुमति न मिलने की बात करते हुए उनसे इसमें हस्तक्षेप की मांग की थी। जब बात ऐसे न बनी तो मैँनें आज आज सुबह मुख्यमंत्री हरियाणा को पत्र लिखकर उनको सूचित किया कि अब वे हरियाणा वासियों को ऐसी परिस्थिति में और अकेला नहीं छोड़ सकते और आज रोहतक जाएंगे। सरकारी आदेश व उनके पत्र की प्रति साथ संलग्न है ।

हुड्डा ने बताया कि रोहतक जाकर वे शान्ति की अपील के साथ-साथ लोगों से मिलकर उनको हुए नुक्सान का भी जायज़ा लेना चाहते थे ताकि जान और सम्पत्ति के नुक्सान की भरपाई से दुगना मुआवजा देने का सरकार पर दबाव बना सकें।  उन्होंने मांग की कि इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार लोगों के तुरन्त पुनर्वास बारे व अधिक से अधिक मुआवजा देने बारे कार्यवाही करे । इस परिस्थिति के लिए  राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराने के सवाल पर उन्होनें कहा यह समय राजनीति करने का नहीं है और उनकी प्राथमिकता राज्य में शान्ति और भाईचारा बहाली है और राज्य और देशहित में यह जरुरी है की हालात पर जल्द ही काबू पा लिया जाए। विगत कुछ दिनों में मरने वालों और घायलों के परिवारजनों को अपनी सांत्वना देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि उनकी संवेदनांए उन लोगों के साथ भी हैं जिनकी दुकानों और जीविका के साधनों को नुकसान हुआ है और उनकी प्राथमिकता अभी पीड़ित परिवारों के पुनर्वास और जख्मों पर मलहम लगाने की है।चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने राजघाट पर रुक कर हरियाणा में शान्ति और भाईचारे के लिये प्रार्थना भी की| कांग्रेस प्रवक्ता रण सिंह मान ने बताया कि टिकरी बार्डर पर प्रशासन द्वारा उन्हे रोहतक जाने से रोकने पर उनको गहरा सदमा पहुंचा जिस कारण उनकी तबीयत खराब हो गई और डाक्टरों ने उन्हें उपवास समाप्त करने की सलाह दी । ‌ डाक्टरों की सलाह को ध्यान में रखते हुए उनके सहयोगियों ने भी सलाह दी कि आज के हालात में हरियाणा को उनकी बेहद जरूरत है तथा उनसे उपवास त्यागने का अनुरोध किया और उन्होंनें यह भी अनुरोध किया कि प्रदेश में श।न्ति बहाली बारे अपने तरीके से प्रयास करें, वे सब भी इस प्रयास में उनको पूरा सहयोग देगें ।