5 Dariya News

भारत विभाजन की जिमेवार, दलालो के सरताज राहुल गांधी जी , बोफर्स, कोयला, 2G, कॉमनवेल्थ का पैसा आपकी रगो मे दौड़ रहा है:- तरुण चुघ

भारत को टुकड़ों में बांटने व देशद्रोही तत्वों को रिहा करने का समर्थन करने वालो पर भी सख्त कार्यवाही हो :तरुण चुघ

5 Dariya News

चंडीगढ़ 17-Feb-2016

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ ने ब्यान जारी कर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय तथा कलकत्ता में यादवपुर विश्वविद्यालय के कैम्पस में लगाए गए भारत को टुकड़ो-टुकड़ों में बांटने वाले नारों तथा भाषणों का समर्थन करने, देशद्रोही तत्वों को रिहा करने का समर्थन करने पर कांग्रेस के युवराज व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि देश विभाजन के जिम्मेदार परिवार के वंशज से यही उम्मीद की जा सकती है। श्री चुघ ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा भाजपा को देश भक्ति का प्रमाण पत्र राहुल गांधी जैसे देश के गद्दारों का समर्थन करने वाले नेता नहीं दे सकते। श्री चुघ ने राहुल गांधी को समरन करवाते हुए कहा कि उनके नाना तथा देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने गणतंत्र दिवस की परेड में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों को शामिल करके उनकी देशभक्ति प्रमाणित कर दी थी। 

श्री चुघ ने राहुल गांधी को नौसिखिया नेता करार देते हुए कहा कि अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए कांग्रेस के नेता अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कश्मीर को भारत से अलग करने वाले तत्वों, भारत की संसद पर हमला करने वाले देशद्रोही अफजल गुरू को महिमा मंडित करने वाले लोगों का समर्थन करने, उन पर लगे देशद्रोह के आरोपों को खारिज करने जैसी मांग उठाकर अपने राजनीतिक दिवालिएपन का सबूत दे रहे हैं। श्री चुघ ने कहा कि इस सिलसिले में देश विरोधी तत्वों के इरादों का भंडाफोड़ करने, इनका समर्थन करने वाले नेताओं का पर्दाफाश करने के लिए भाजपा आगामी 18 फरवरी से 20 फरवरी तक पूरे देश में ‘जन स्वाभिमान अभियान’ चलाकर जनता के सामने देश द्रोही तत्वो को बेनकाब करेगी। श्री चुघ ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह से माँग करते हुए कहा कि जे.एन.यू तथा कलकत्ता के यादवपुर विश्वविद्यालय में देशद्रोही आचरण करने वाले तत्वों को भारतीय संविधान की धारा 124ए के अधीन शीघ्र गिरफ्तार करके उन पर देश द्रोह का मुकदमा चलाया जाये।