5 Dariya News

मुख्यमंत्री बादल 18 फरवरी को मोहाली से मुख्यमंत्री विज्ञान यात्रा को हरी झंडी देंगे : डा. दलजीत सिंह चीमा

शिक्षा मंत्री ने उच्चाधिकारियों से 3बी1 स्कूल में समागम वाले स्थान का जायज़ा लिया

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 15-Feb-2016

पंजाब सरकार द्वारा विद्यार्थियों में साईंस विषय प्रति रूचि पैदा करने के लिए छठीं से बाहरवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को साईंस सिटी कपूरथला का नि:शुल्क दौरा लगाने के लिए मुख्यमंत्री विज्ञान यात्रा  स्कीम बनाई गई है जिसकी शुरूआत मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 18 फरवरी को  स्थानीय सरकारी माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल 3बी1 में साईंस सिटी के दौरे के लिए विद्यार्थियों की बसों को हरी झंडी देकर करेंगे। यह खुलासा शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने आज यहां शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से 3बी1 स्कूल में समागम वाले स्थान का दौरा करने उपरांत जारी प्रैस ब्यान द्वारा किया।डा.चीमा ने कहा कि विद्यार्थियों का साईंस विषय  की तरफ रूझान पैदा करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला तहत विद्यार्थियों को पुष्पा गुजराल साईंस सिटी कपूरथला का दौरे पर ले जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसके लिए मुख्यमंत्री विज्ञान यात्रा स्कीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम तहत रोज़ाना 1100 विद्यार्थियों को साईंस सिटी का नि:शुल्क दौरा करवाया जाएगा। इस में विद्यार्थियों को  मुफत परिवहन व साईंस सिटी में नि:शुल्क प्रवेश होगा और समूह खर्चा विभाग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोज़ाना प्रत्येक जिले में एक बस साईंस सिटी जाएगी और कुल 22 जिलों में 22 बसें साईंस सिटी जाएंगी जिनमें विद्यार्थियों की कुल संख्या 1100 होगी। यह स्कीम छठीं से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों के लिए है। उन्होंने कहा कि बस में साईंस विषय से संबंधित अध्यापक विद्यार्थियों के साथ जाएंगे ताकि वह विद्यार्थियों को दौरे दौरान साईंस विषय की व्यवहारिक जानकारी देकरक इस विषय की तरफ आकर्षित कर सकें।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह मुख्यमंत्री स. बादल के इस बात का धन्यवाद करते हैँ कि जहां उन्होंने साईंस विषय को प्रोत्साहन देने के लिए यह स्कीम आरंभ की है वहीं इसकी शुरूआत करने के लिए स्वयं 18 फरवरी को मोहाली आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को मुख्यमंत्री स. बादल 3बी1 स्कूल में एक समागम दौरान इस स्कीम की शुरूआत करेंगे और बाद में साईंस सिटी के लिए जाने वाली बसों को हरी झंडी देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स.बादल सदैव ही शिक्षा विभाग को  अहमियत देते हैं। इससे पूर्व  मुख्यमंत्री स. बादल ने मैरीटोरीयस स्कूल, आदर्श/माडल स्कूल, लड़कियों के स्कूलों का नवीनीकरण व डा.हरगोबिंद खुराना स्कालरशि़प स्कीम में निजी दिलचस्पी लेकर इन्हें सफलतापूर्वक आरंभ किया है।शिक्षा मंत्री डा.चीमा के साथ प्रमुख सचिव श्री जी.विज्रालिंगम, निदेशक जनरल स्कूल शिक्षा श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल, डी पी आई /सैकेंडरी शिक्षा/ श्री बलबीर सिंह ढोल व जिला शिक्षा अधिकारी /सैकेंडरी शिक्षा/  श्री मेवा सिंह  सिद्धू भी उपस्थित थे। समागम वाले स्थान का जायज़ा लेने उपरांत डा. चीमा ने शिक्षा अधिकारियों को सभी प्रबंध सुचारू ढंग से सम्पूर्ण करने के लिए कहा।