5 Dariya News

राहुल के खून में राष्ट्रवादी भावना का अभाव : कमल शर्मा

बोले, विचारों की अभिव्यक्ति व राष्ट्रद्रोह में अंतर करना सीखें

5 Dariya News

चंडीगढ़ 13-Feb-2016

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में चल रही राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लिए गए स्टैंड की तीव्र भत्र्सना करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने कहा है कि ‘‘ राहुल गांधी के खून में राष्ट्रवादी जीन के अभाव का ही प्रभाव है जिसके चलते वे विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और देशद्रोह में अंतर नहीं कर पा रहे हैं।’’प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शायद विदेशी मूल की माँ होने के चलते राहुल गांधी को राष्ट्रवाद व भारतीयता की घूटी नसीब नहीं हो पाई परंतु यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद पर हमले के मुख्य अभियुक्त जिस अफकाल गुरु को खुद कांग्रेस की सरकार ने फांसी दी आज राहुल उसी आतंकी को शहीद बताने वालों के पक्ष में उतरे हुए है। 

उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से राहुल गांधी का असली चेहरा बेनकाब हो गया है जो अत्यंत शर्मनाक है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने कहा कि यह कोई पहला अवसर नहीं है जब कांग्रेस पार्टी आतंकियों का महिमामंडन कर रही है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी लश्कर-ए-तयबा के आत्मघाती दस्ते की सदस्या इशरत जहां को ‘बेकसूर’, कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ओसामा बिन लादेन को ‘ओसामा जी’ और कैप्टन अमरिंदर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा को ‘भद्रपुरुष’ बता चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के राष्ट्रविरोधी चेहरे का पूरी तरह जनता के सामने पटाक्षेप हो गया है।