क्वेस्ट गु्रप के छात्रों द्वारा खुद खींची गई हासरस तस्वीरों का प्रदर्शन, उपस्थित दर्शकों ने की कला की प्रशंसा
बेहतरीन शिक्षा के साथ साथ छात्रों की रचनात्मक क्रियाओं का प्रदर्शन: चेयरमैन सेखों
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 10-Feb-2016
क्वेस्ट गु्रप आफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों द्वारा कैंपस में अलग दिखाई देने वाली हासरस तस्वीरों व प्रेजेंटेशन एक्टीविटी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों के स्पार्क, क्राउन, रोज, डायमेंड व स्पार्टन नामक पांच गु्रप बनाते हुए उन्हें विभिन्न तरह की हंसी से भरी अजीबो गरीब तस्वीरें खींचने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। इस टीम वर्क में मैनेजमेंट के विभिन्न स्ट्रीमों के छात्रों को लिया गया। इस दौरान छात्रों द्वारा अपनी कलात्मक सोच अनुसार सप्ताहभर तस्वीरें खींचने के बाद उन्हें पावर प्रेजेंटेशन द्वारा प्रदर्शित किया गया। इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने इस आयोजन से हंस कर लोट पोट होने के लिए मजबूर कर दिया।
इस सख्त मुकाबले में क्राउन गु्रप ने पहला स्थान हासिल किया जबकि दूसरा स्थान रोज गु्रप ने हासिल किया।इस अवसर पर क्वेस्ट गु्रप के चेयरमैन डीएस सेखों ने विजयी छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि इस तरह के मुकाबले न सिर्फ छात्रों को मुकाबले भरे जीवन के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि उन्हें टीम वर्क व पढ़ाई के दबाव से निकाल कर नए सिरे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हैं। वाईस चेयरमैन एचपीएस कांडा व जेपीएस धालीवाल ने कहा कि बेहतरीन शिक्षा के साथ साथ छात्रों की अन्य रचनात्मक प्रतिभाओं को परखना भी जरूरी है। इस तरह के प्रयास के परिणाम हमेशा साकारात्मक निकलते हैं। अंत में चेयरमैन सेखों ने विजयी छात्रों को इनाम तकसीम किए।