5 Dariya News

वनमंत्री ने की कर्नाटक राज्य के मध्य हिमालय जलागम परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक

5 Dariya News

शिमला 10-Feb-2016

वन मन्त्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने आज मध्य हिमालय जलागम परियोजना के अधिकारियों सहित कर्नाटक वाटरशैड डैवलपमेन्ट विभाग के अधिकारियों के साथ बैंगलौर में बैठक की। कर्नाटक वाटरशैड डैवलपमेन्ट विभाग के आयुक्त श्री शिवनाथ मूर्थी ने हिमाचल प्रदेश के मिड हिमालय प्रोजेक्ट की टीम को सुजाला-तीन परियोजना की विस्तृत जानकारी दी।उन्होने बताया कि यह परियोजना कर्नाटक के ग्यारह जिलों में चल रही है। जिसमें कुल 514.38 करोड रू0 की अनुमानित लागत है। उन्होंने बताया कि परियोजना द्वारा भूसम्पति सम्बन्धी मानचित्रों को रिमोर्ट सैंसिंग से प्राप्त चित्रों के साथ मिलान कर तथा अन्य उपलब्ध जानकारियां जैसे कि मृदा मौसम, वर्षा, तापमान, नमी, वायु वेग व दिशा, सौर ऊर्जा इत्यादि के साथ जोड़कर विभिन्न विषयों के मानचित्र ;ज्ीमउंजपब उंचद्ध बनाकर इसकी जानकारी उनके भू-संसाधन पोर्टल में एकत्रित की जाती है। यह जानकरी सभी किसानों को इन्ट्रनेट पर उपलब्ध होती है। कोई भी किसान अपनी जमीन सम्बन्धी तकनीकि जानकारी अपने नाम व प्लाट के पते को पोर्टल में भर कर प्राप्त कर सकता है। इन जानकारियों से वह अपनी फसल सम्बन्धी कार्यों के बारे में योजना बना सकता है।वन मन्त्री श्री भरमौरी ने कर्नाटक के वाटरशैड डैवलपमेन्ट विभाग की प्रशन्सा की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने ने कर्नाटक के वन मन्त्री एव वाटरशैड डैवलपमेन्ट विभाग के अधिकारियों को हिमाचल आने का निमन्त्रण दिया, ताकि हिमाचल के लोगों को इस परियोजना की जानकारी प्राप्त हो और वे इसका समुचित लाभ उठा सके।बैठक में हिमाचल प्रदेश से, मध्य हिमालय जलागम परियोजना के मुख्य परियोजना निर्देशक श्री अवतार सिंह तथा परियोजना के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।