5 Dariya News

गुड़गांव में एनआईआई पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

5 Dariya News

गुड़गांव 01-Feb-2016

सऊदी अरब के एक निजी एयरलाइंस में काम करने वाले अनिवासी भारतीय पर गुड़गांव में एक विधवा से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि उसने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। 33 वर्षीय महिला जो दिल्ली एयरपोर्ट पर एक निजी कंपनी में काम करती है ने क्षितिज नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि क्षितिज से उसका परिचय एक सहकर्मी के माध्यम से हुआ था। वह नवंबर 2015 में एक हफ्ते के लिए भारत आया था और इसी दौरान उनके बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। उसने उसे शादी का झांसा देकर यह संबंध बनाए। महिला ने बताया कि उसके बाद क्षितिज सऊदी अरब लौट गया और उसने उससे संपर्क तोड़ लिया। यहां तक कि उसने न सिर्फ उसका फोन नंबर ब्लॉक किया, बल्कि सोशल वेबसाइटों पर भी उसे ब्लॉक कर दिया। सहायक पुलिस आयुक्त हवा सिंह ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है।