5 Dariya News

गूगल ने डूडल के माध्यम से अमृता शेरगिल को याद किया

5 Dariya News

नई दिल्ली 30-Jan-2016

वैश्विक सर्च इंजन गूगल ने शनिवार को अपने होम पेज पर 3 युवतियों वाली प्रसिद्ध पेटिंग प्रदर्शित कर प्रसिद्ध चित्रकार अमृता शेरगिल को उनके जन्मदिन पर याद दिया। पंजाबी सिख पिता और यहूदी मां की संतान अमृता का जन्म 30 जनवरी, 1913 में हुआ था। इन्हें भारत की फ्रीडा काहलो भी कहा जाता था। गूगल डूडल की आधिकारिक वेबसाइट ने अमृता के बारे में लिखा है, "आज डूडल भारत की फ्रीडा काहलो का सम्मान कर रहा है, जिन्होंने अपने काम और जिंदगी कोई बाधा नहीं आने दी।""उनके चित्र उनकी जुनूनी जीवनशैली को परिभाषित करते रहे हैं। उनकी इच्छा अपने कैनवास के माध्यम से खुद को अभिव्यक्त करने की रही।"