Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर गुरुद्वारों में उमड़े श्रद्धालु

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jan 2016

सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की 349वीं जयंती पर शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गुरुद्वारों में उमड़ी। ठंड के बावजूद लोगों में उत्साह देखा गया। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के नाम से मशहूर सिखों के पवित्र धर्म स्थल 'हरमंदिर साहिब' में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे।पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के गुरुद्वारों में भी भक्तों का बड़ी संख्या देखी जा सकती है। इस क्षेत्र में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 10 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।पंजाब सरकार पहले ही जनवरी 2017 में गुरु गोविंद सिंह की 350 वीं जयंती धूमधाम से मनाने की योजनाओं पर काम कर रही है।बिहार की राजधानी पटना में अगले साल मुख्य समारोह का आयोजन होगा, जो सिखों के 10वें गुरु का जन्मस्थान है।

पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी, "राज्य मंत्रिमंडल ने 2017 में चार जनवरी से छह जनवरी के बीच गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती को मंजूरी दे दी है।"गुरु गोविंद सिंह का जन्म 1666 को बिहार के पटना साहिब में हुआ था। उन्होंने 13 अप्रैल 1699 में खालसा की स्थापना की थी। उन्होंने ही गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का पवित्र धर्म ग्रंथ घोषित किया था।

 

Tags: DHARMIK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD