Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र

 

लालकृष्ण आडवाणी, शत्रुघ्न सिन्हा नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 15 Nov 2015

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को 20 नवंबर के अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है। नीतीश कुमार के करीबी जनता दल (युनाइटेड) के एक नेता ने कहा, "आडवाणी और शत्रुघ्न सिन्हा को गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। हमने दोनों को निमंत्रण भेज दिया है।"यद्यपि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीतीश कुमार के महागठबंधन से बुरी तरह हार गई, फिर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश की बार-बार प्रशंसा की है। आडवाणी के मन में भी नीतीश के प्रति सहानुभूति की बात कही जाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा के किसी भी अन्य नेता को निमंत्रण नहीं भेजा गया है।शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शामिल होने की संभावना है।जद (यू) के नेताओं का कहना है कि इस शपथ ग्रहण समारोह में देश में विपक्ष की एक नई एकता का सूत्रपात होगा। 

आयोजन के मुख्य आकर्षण राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद होंगे।पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और हेमंत सोरेन तथा इनेलो नेता अभया चौटाला भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रह सकते हैं।लालू प्रसाद और जद (यू) अध्यक्ष शरद यादव मुख्य अतिथियों में होंगे।जद (यू) नेताओं के अनुसार, नीतीश कुमार 20 नवंबर को 36 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।उल्लेखनीय है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 80 सीटों के साथ राजद सबसे बड़ी पार्टी है। उसके बाद 71 सीटों के साथ जद (यू), 53 सीटों के साथ भाजपा और फिर कांग्रेस (27 सीटें) का स्थान है।नई सरकार में 16 मंत्री राजद से, 15 जद (यू) से और पांच कांग्रेस से होंगे।

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD