Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस

 

बिहार चुनाव : प्रचार में सबसे आगे रहे लालू प्रसाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 04 Nov 2015

बिहार विधानसभा चुनाव में जीत और हार भले ही मतगणना के दिन 8 नवंबर को तय होगी लेकिन प्रचार के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद सभी नेताओं पर भारी पड़े। गठबंधन के तौर पर देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रचार के मामले में सत्ताधारी महागठबंधन से काफी आगे दिखा। विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। तीसरे चरण के मतदान तक प्रचार अभियान में 20 हेलीकॉप्टर जुटे रहे वहीं चौथे और पांचवें चरण में 15 हेलीकॉप्टरों से नेता चुनावी सभा में पहुंचे। 

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के स्टार प्रचारक नीतीश कुमार और लालू प्रसाद ने कुल 481 चुनावी सभाएं कीं। अकेले लालू प्रसाद ने 33 दिनों में रिकॉर्ड 251 चुनवी रैलियों को संबोधित किया। लालू ने अपनी चुनावी सभाओं में भाजपा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण पर दिए गए बयान को लेकर घेरने का प्रयास किया। महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। चुनाव प्रचार के दौरान लालू की सभा में मंच भी टूटे और मंच के उपर टंगा पंखा भी गिरा लेकिन लालू ने अपने खास अंदाज में इसे भी विपक्षियों पर निशाना साधने का जरिया बना लिया। 

लालू ने अपनी चुनावी सभाओं में जहां मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए न केवल अपने कार्यकर्ताओं को 'हड़काया' बल्कि अपने खास अंदाज में सभा में जुटी भीड़ को मंच के समीप बुलाकर पुराने लालू प्रसाद की याद भी ताजा करा दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 230 चुनावी सभाओं को संबोधित किया और बिहार सरकार के विकस कार्यो के आधार पर लोगों से महागठबंधन को मत देने की अपील की।महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने भी इस चुनाव में जमकर प्रचार अभियान चलाया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भले ही मात्र चार चुनावी रैलियों को संबोधित किया लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 12 चुनावी सभाओं में शिरकत की। 

भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। उन्होंने 26 चुनावी सभाओं को संबोधित किया वहीं भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने 85 चुनावी रैलियों में हिस्सा लिया।भाजपा के संजय मयूख कहते हैं कि पार्टी ने अपने प्रचार अभियान की शुरूआत 27 सितंबर से की थी। इस अभियान में केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार, धर्मेन्द्र प्रधान, स्मृति ईरानी, राजीव प्रताप रूड़ी समेत कई केन्द्रीय मंत्रियों ने शिरकत की। भाजपा ने अपने मिशन 185 के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए 850 चुनावी सभाएं कीं। 

राजग में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने 184 चुनावी सभाओं में शिरकत की जबकि पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमख जीतन राम मांझी ने 162 चुनावी सभाओं के द्वारा मतदाताओं से राजग को वोट देने की अपील की। 'हम' के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया, "मांझी ने अपनी पार्टी के साथ-साथ राजग के प्रत्याशियों के लिए धुआंधार चुनावी सभाओं को संबोधित किया।" 

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD