पिछले कई दिनों से गुरू साहिबान के पावन स्पर्श प्राप्त निशानियों के दर्शनों की तत्परता से इन्तजार कर रही संगत ने शहीद भगत सिंह नगर जिले में दर्शन दीदार यात्रा के प्रवेश करने पर पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ इन ऐतिहासिक निशानियों के दीदार किये।एतिहासिक निशानियाँ ले कर गुरू ग्रंथ साहब और पांच प्यारों के नेतृत्व में जैसे ही यात्रा जिले की सीमा में गुरुद्वारा टिब्बी साहब में पहुँची तो संगत की श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। डी.एस.पी. राजपाल सिंह हुन्दल के नेतृत्व में जिला पुलिस की ओर से शानदार सलामी देने के बाद संगत ने फूलों की वर्षा कर और निशानियों के निकट से दर्शन किए।स्वागत कर्ताओं में संत अवतार सिंह टिब्बी साहब वाले, डा. दलजीत सिंह चीमा शिक्षा मंत्री, मु य संसदीय सचिव चौ. नन्द लाल, जिला योजना समिति के चेयरमैन डा. सुखविन्दर कुमार सुखी, डिप्टी कमिश्नर अमर प्रताप सिंह विर्क, एस.एस.पी. स्नेहदीप शर्मा, एस.जी.पी.सी. के महासचिव जत्थेदार सुखदेव सिंह भौर, उप मु यमंत्री के ओ.एस.डी. चरणजीत सिंह बराड़, ए.डी.सी. अपनीत रिआत, सहायक कमिश्नर गीतिका सिंह, सीनियर अकाली नेता बीबी सतीन्द्र कौर करीहा और जगतेशवर सिंह मजीठिया, केंद्रीय सहकारी बैंक पटियाला के एम.डी. और लोक सभा सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा के पुत्र श्री हरिन्दर पाल सिंह चन्दूमाजरा, पूर्व चेयरमैन रेशम सिंह बिआड़ा, जिला जत्थेदार राम सिंह दुधालां, एसजीपीसी सदस्य श्री गुरबखश सिंह खालसा और श्री महिंदर सिंह हुसैनपुर मौजूद रहे।
मु य संसदीय सचिव चौ. नन्द लाल ने इस अवसर पर कहा कि पवित्र शस्त्रों और अन्य निशानियों के दर्शनों का उद्वेश्य संगत और राज्य के लोगों को अपने महान त्याग और बलिदानों से भरी विरासत से अवगत करवाना है। उन्होंने बताया कि यात्रा में गुरू गोबिन्द सिंह जी का चोला साहब, लोहे का तीर, हस्त लिखित वाणी, श्री साहब, लकड़ी के दस्ते वाला बरछा, केस कंघा और पगड़ी, राय कल्ला जी को दी कृपाण, पाँच तीर, कृपाण के अलावा गुरू श्री हरगोबिन्द साहब और गुरू श्री तेग बहादुर साहब की पवित्र निशानियां संगत के दर्शन के लिए रखी गई हैं।
पंजाब सरकार और शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की तरफ से शुरू की गई यह एतिहासिक यात्रा गुरुद्वारा श्री टिब्बी साहब से अगले स्वागती पड़ावों रेल माजरा, टौंसा, फतेहपुर -ताजेवाल, माजरा जट्टां, पनिआली कलाँ और खुर्द, जीओवाल और बच्छूआ (पुराना टोल प्लाजा), काठगढ़ बस अड्डा, जलालपुर, मुत्तों जब्बा, सुधा माजरा, रक्कड़ां बेट, कंगण पुल पर संगत ने भावभीना स्वागत किया गया। कंगण पुल से बलाचौर शहर पहुँचने पर यात्रा का गुरुद्वारा साहब महन्दीपुर में भी बड़ी सं या में एकत्रित हुई संगत ने स्वागत किया। बछूआ में संत जगतार सिंह की तरफ से यात्रा को लंगर छकाया गया।
इस मौके पर एस.पी. गगन अजीत सिंह और दिलबाग सिंह पन्नू, एस.डी.एम. बलाचौर जगजीत सिंह, डी.एस.पी. दिग्विजय कपिल, तहसीलदार अमरजीत सिंह और गुरजिन्दर सिंह ने संगत के दर्शनों के लिए पूरे रूट पर विशेष प्रबंध किये थे।बलाचौर हलके में यात्रा के आने पर मु य संसदीय सचिव चौ. नन्द लाल, श्री हरिन्दर पाल सिंह चन्दूमाजरा, एसजीपीसी सदस्य श्री गुरबखश सिंह खालसा और जिला जत्थेदार राम सिंह दुधाला और चेयरमैन मार्केट समिति श्री तरलोचन सिंह रक्कड़ां, जसपाल सिंह जाडली यात्रा के साथ-साथ रहे।